पाकिस्तानी सेना के अमानुष ज़ुल्मो की वजह से स्वतंत्र पख्तुनिस्तान की माँग करनेवाले सशस्त्र संगठन का जन्म

नयी दिल्ली, दि. १४ : ‘स्वात और वझिरिस्तान इन इलाकों की पश्तू जनता पर पाकिस्तान अमानुष ज़ुल्म कर रहा है| यहाँ की लड़कियों को पाकिस्तानी सेना अपनी भोगदासियों के तौर पर इस्तेमाल कर रही होकर, उन्हें लाहोर में बंदी बनाया गया है| पाकिस्तानी सेना के इस भीषण अत्याचार के ख़ौफ़ की वजह से तक़रीबन पाँच लाख पश्तू नागरिक अफगानिस्तान में स्थलांतरित हुए हैं| आनेवाले समय में पाकिस्तान पश्तू जनता पर एटमी बम का भी प्रयोग करेगी’, ऐसा डर पश्तू नेता उमर दाऊद खटक ने जताया है| इसीलिए, पाकिस्तान के चंगुल से पश्तू जनता को आ़ज़ाद करने के लिए स्वतंत्र पख्तुनिस्तान की माँग करते हुए खटक ने, इसके लिए ‘पख्तुनिस्तान लिबरेशन आर्मी’ इस सशस्त्र संगठन की स्थापना करने घोषणा की है|

पख्तुनिस्तान‘पश्तू जनता का जहाँ पर निवास है, वहाँ पर पाकिस्तान को आतंकवाद के कॅम्प खड़े करने हैं| इसलिए यहाँ की जनता को यहाँ से हटाना ज़रूरी है| इसीलिए पाकिस्तानी सेना यहाँ के घर ध्वस्त कर रही है और यहाँ की लड़कियों को अगवा कर रही है| इन लड़कियों पर ज़ुल्म ढ़ा कर उन्हें पाकिस्तानी जवानों के लिए भोगदासी के तौर पर इस्तेमाल करने के लिए, इन लड़कियों को लाहोर में बंदी बना कर रखा गया है’, ऐसे इल्ज़ाम लगाते हुए खटक ने पाकिस्तान के अमानुष अत्याचारों की सूचि पढ़कर सुनायी| पाकिस्तान के जवान पश्तू लोगों का घऱबार लूटकर ले जाते हैं| यही नहीं, बल्कि यहाँ के बा़ज़ार लूटकर पाकिस्तानी सेना ने यहाँ पर काफ़ी दहशत का माहौल बनाया है| उनके ड़र से यहाँ के लगभग पाँच लाख लोगों ने अफगानिस्तान में आश्रय लिया है, इसका प्रमाण संयुक्त राष्ट्रसंघ का रिपोर्ट दे रहा है, ऐसी जानकारी खटक ने दी|

आनेवाले समय में यहाँ की जनता पर पाकिस्तान एटमी बम से हमला कर सकता है, ऐसी आशंका खटक ने जताई है| यही नहीं, बल्कि पाकिस्तान एटमी बम का गैरक़ानूनी बाजार होकर, कुछ आतंकी देशों को पाकिस्तान एटमी बम बेच रहा है, ऐसा गंभीर इल्ज़ाम खटक ने लगाया है| वांशिक दृष्टि से देखें, तो पश्तू जनता पाकिस्तान का तीसरे स्थान का जनसमुदाय है| लेकिन इतने बड़े जनसमुदाय के खिलाफ़ पाकिस्तानी सेना ने युद्ध छेड़ा है ऐसा दिखाई दे रहा है, ऐसा इल्ज़ाम खटक ने लगाया|

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाझ शरीफ़ की सरकार को, पश्तू जनता पर ढ़ाए जा रहे ज़ुल्मो का हिसाब देना ही होगा| अब तक यहाँ की पश्तू जनता अफगानिस्तान और पाकिस्तान में बटी हुई थी| लेकिन इसके आगे पश्तू जनता को पाकिस्तान धोखा नहीं दे सकता| इनके अत्याचारों से पश्तुओं की रक्षा करनी है, तो पाकिस्तान से पश्तुओं का अलग देश, पख्तुनिस्तान का निर्माण करना बेहद ज़रूरी है| इसके लिए ‘पख्तुनिस्तान लिबरेशन आर्मी’ इस सशस्त्र संगठन की घोषणा खटक ने की है| बलुचिस्तान की स्वतंत्रता की माँग करनेवाले ‘बलुचिस्तान लिबरेशन आर्मी’ और ‘सिंधुदेश लिबरेशन आर्मी’ इस संगठन की तरह ही पख्तुओं का यह संगठन होगा, ऐसा खटक ने आगे कहा|

इस संगठन को आंतर्राष्ट्रीय समुदाय द्वारा समर्थन मिलना चाहिए| भारत के साथ सभी प्रमुख देशों ने पख्तुनिस्तान की स्वतंत्रता के लिए सहायता करनी चाहीए, ऐसा आवाहन उमर खटक ने किया| बलुचिस्तान, सिंध और पख्तुनिस्तान की स्वतंत्रता की माँग ज़ोर पकड़ रही है, तभी पाकिस्तान के सामरिक विश्‍लेषक, ‘यह अपने देश के लिए ख़तरे की घंटी है’ ऐसा कह रहे हैं| पाकिस्तान के पंजाब प्रांत को छोडकर सभी प्रांतों में स्वतंत्रता के लिए आंदोलन जारी हुए हैं| इस वजह से, आनेवाले समय में पाकिस्तान केवल पंजाब प्रांत तक ही सीमित रहेगा, ऐसा डर पाकिस्तान के पूर्व अधिकारी और सामरिक विश्‍लेषक पी. के. सेहगल ने जताया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.