जम्मू-कश्मीर की नियंत्रण रेखा पर संघर्ष तीव्र; आतंकवादियों ने भारतीय जवान का सिर काटने के बाद देशभर में ग़ुस्से की लहर

जम्मू/नई दिल्ली, दि. २९ (वृत्तसंस्था) – पाकिस्तानी आतंकवादियों की घुसपैंठ रोकनेवाले ‘१७ शीख लाईट इन्फट्री’ के जवान मनदीप सिंह इस मुठभेड़ में शहीद हो गये| आतंकवादियों ने उनका सिर काटने की भयंकर घटना सामने आयी है| यह खबर प्रकाशित होने के बाद देशभर में तीव्र असंतोष देखने को मिल रहा है| मनजीत सिंह के पिताजी ने, पाकिस्तान को सबक सिखाने की माँग की है| वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने, पाकिस्तान के कारनामों का सेना द्वारा मुँहतोड़ जवाब दिया जाएगा, ऐसा कहा है|

आतंकवादियोंशुक्रवार को पाकिस्तानी सेना ने, कुपवाड़ा ज़िले के मछली सेक्टर में, आतंकवादियों को घुसपैंठ करना आसान हों इसलिए गोलीबारी शुरू कर दी थी| इस गोलीबारी की आड़ में भारत में घुसपैंठ करनेवाले आतंकवादियों को ‘१७ शीख लाईट इन्फट्री’ के जवान मनदीप सिंह ने रोका| इस मुठभेड़ में मनदीप सिंह शहीद हो गये| उनका सिर काटकर इन आतंकवादियों ने भारत को उक़साया है| उस समय हालाँकि भारतीय सेना के जवानों ने की गोलाबारी के कारण आतंकवादियों को भागना पड़ा, लेकिन इससे पहले उन्होंने किए इस घिनौने कृत्य से देशभर में ग़ुस्सा देखने को मिल रहा है| इससे पहले भी पाकिस्तानी सेना ने भारतीय जवानों के शरीर की विटंबना करने की घटनाएँ सामने आयी थीं|

‘मेरा बेटा देश की सेवा करते हुए शहीद हो गया| उसके शरीर की विटंबना करनेवाले पाकिस्तान को सबक़ सिखाना ही चाहिए’ ऐसी माँग शहीद मनदीप सिह के पिताजी ने की है| वहीं, पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी में शहीद हुए ‘बीएसएफ’के जवानों के परिवार से भी इसी प्रकार की माँग हो रही है| इसी दौरान, शनिवार को जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी में ‘बीएसएफ’ के कॉन्स्टेबल नितीन कोली शहीद हुए हैं|

इसी दौरान, पिछले कुछ दिनों से ‘जम्मू-कश्मीर’ की नियंत्रण रेखा और आंतर्राष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी सेना की ‘बॉर्डर ऍक्शन टीम’ सक्रिय हुई होने की ख़बर है| इस ‘बॉर्डर ऍक्शन टीम’ में पाकिस्तानी सेना के जवान और आतंकवादी भी शामिल होने की बात की जा रही है| नियंत्रण रेखा से घुसपैंठ करने की कोशीश को नाक़ाम करने वाले भारतीय जवानों को लक्ष्य बनाना, यह पाकिस्तान सेना के इस पथक का उद्देश्य है, ऐसा कहा जाता है| पाकिस्तानी सेना के इन कारनामों को भारतीय सेना द्वारा मुँहतोड जवाब दिया जा रहा है, ऐसा भरोसा केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने दिलाया|

दो दिन पहले ‘बीएसएफ’ ने, पाकिस्तानी रेंजर्स के १५ जवानों को मार गिराने की जानकारी दी थी| साथ ही, पाकिस्तान की चौकियों को भी ‘बीएसएफ’ ने ध्वस्त कर दिया था| इसका बदला लेने के लिए पाकिस्तान की सेना जोरशोर से प्रयास कर रही है| लेकिन सतर्क भारतीय जवानों की वजह से यह सारी कोशीश नाक़ामयाब हो रही हैं| इस वजह से, जम्मू-कश्मीर की नियंत्रण रेखा के साथ ही, आंतर्राष्ट्रीय सीमारेखा पर भी दोनो देशों के बीच चल रहे इस संघर्ष की तीव्रता और ते़ज़ होने की संभावना सामने आ रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.