‘नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना द्वारा तूफ़ानी गोलीबारी’ : पाकिस्तानी सेनाधिकारी का आरोप

इस्लामाबाद, दि. ७ (वृत्तसंस्था)- ‘२९ सितंबर से भारत द्वारा सीमारेखा पर बड़ी मात्रा से गोलीबारी हो रही है| इससे नियंत्रण रेखा पर की स्थिति तनाव जैसी बनी है’ ऐसा दावा पाकिस्तानी सेना के ‘इंटर-सर्व्हिसेस पब्लिक रिलेशन्स’ के (आयएसपीआर) जनरल असिम बजवा ने किया| लेकिन ‘भारतीय सेना की तरफ़ से कोई भी गोलीबारी नहीं हो रही है, सेना सिर्फ़ पाकिस्तान की गोलीबारी को प्रत्युत्तर दे रही है’ ऐसा भारतीय सेना ने स्पष्ट किया|

नियंत्रण रेखाभारत के ‘सर्जिकल स्ट्राईक’ के बाद नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान द्वारा बड़ी मात्रा में गोलीबारी की जा रही है| इसके पीछे, आतंकवादियों की जम्मू-कश्मीर में घुसपैंठ कराने का इरादा है यह सामने आ रहा है| लेकिन पाकिस्तानी सेना की इस गोलीबारी को प्रत्युत्तर दिया जा रहा है|  लेकिन ‘आयएसपीआर’ के जनरल बाजवा ने भारत पर ही आरोप किया| ‘२९ सितंबर से भारत से हररोज़ रात सीमा पर बड़ी मात्रा में गोलीबारी हो रही है| बुधवार के दिन यह माहौल और भी ज़्यादा गरम हो गया’ ऐसे जनरल बाजवा ने कहा| ‘भारत के जवान से तक़रीबन २५ हजार राऊंड़ फायर किये गये’ ऐसा भी जनरल बाजवा ने कहा है|

इस दौरान, दोनों देशों के बीच का तनाव कम होने के लिए भारतीय सेना के साथ हॉटलाईन खुली की गयी है| सीमा पर का तनाव कम करने के लिए चर्चा की ज़रूरत है, ऐसा जनरल बाजवा ने कहा|

Leave a Reply

Your email address will not be published.