‘फ्रान्स भारत के साथ सहयोग बढ़ाने के लिए उत्सुक’ : फ्रान्स के विदेशमंत्री का ऐलान

बंगळुरू, दि. ९ : चार दिन के लिए भारतयात्रा पर आये फ्रान्स के विदेशमंत्री ‘जीन मार्क आयरॉल्त’ ने बंगलुरू की भेंट की| बंगलुरू की मेट्रो से सफ़र कर उन्होंने सबको चौंका दिया| रविवार के दिन भारतीय प्रधानमंत्री के साथ हुई चर्चा में आयरॉल्त ने, ‘फ्रान्स भारत के साथ सभी स्तर पर सहयोग बढ़ाने के लिए उत्सुक है’ ऐसा कहा था| साथ ही, भारत की रक्षासंबंधित जरूरतों को पूरा करने के लिए फ्रान्स आनेवाले समय में सिद्ध रहेगा, ऐसा संदेश आयरॉल्त ने दिया है|

jean-marcभारत ने फ्रान्स से ‘रफायल’ ये अतिप्रगत लड़ाकू विमान ख़रीदे हैं| दोनो देशों के बीच हुआ करीब ५९ हज़ार करोड़ रुपयों का समझौता पूरी दुनिया का ध्यान आकर्षित करनेवाला साबित हुआ| आनेवाले समय में भारत के साथ द्विपक्षीय संबंध और मजबूत करने के लिए फ्रान्स उत्सुकता दिखा रहा है| ख़ासकर ब्रिटन ने ‘ब्रेक्झिट’ के ज़रिये युरोपीय महासंघ को छोड़ने का फ़ैसला करने के बाद, महासंघ के अन्य प्रमुख सदस्यदेश, भारत और चीन जैसी अर्थव्यवस्थाओं के साथ मजबूत संबंध बनाने की कोशिश में हैं| इसी पृष्ठभूमि पर, फ्रान्स के विदेशमंत्री ‘जीन मार्क आयरॉल्त’ भारत यात्रा पर आये हैं| रविवार के दिन भारतीय प्रधानमंत्री के साथ, सभी स्तरों पर दोनो देशों के संबंध अधिक व्यापक और मज़बूत बनाने के लिए चर्चा की, ऐसी जानकारी ‘आयरॉल्त’ ने दी|

‘भारत एक विशाल देश है| भारत की रक्षासंबंधित ज़रूरतें बड़ी हैं| इसलिए भारत को लड़ाकू विमान, पनडुब्बियाँ, हेलिकॉप्टर्स इन सबकी ज़रूरत है| फ्रान्स भारत की इन सभी रक्षासंबंधित ज़रूरतों को पूरा करनेवाला देश है’, यह आयरॉल्त ने अपनी इस यात्रा में जताया| रफायल विमानों के समझौते पर दोनो देशों की बातचीत काफ़ी समय तक चली थी| इसके कारण, यह समझौता खारिज़ होने की चिंता भी जताई जा रही थी| यह समझौता हालाँकि हो तो गया, मग़र उसके इतने लंबे समय तक प्रलंबित होने के कारण, ‘क्या भारत आनेवाले समय में फ्रान्स से रक्षासंबंधित सामग्री खरीदने की तैयारी दिखायेगा’ ऐसी आशंका जतायी जा रही थी| इसी पृष्ठभूमि पर, ‘आयरॉल्त’ ने भारत को सकारात्मक संदेश देने की कोशिश की है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.