फ्रान्स और जर्मनी अपने सैनिकी अड्डें तथा विमान एक-दूसरे के साथ शेअर करेंगे

पॅरिस, दि. ५ (वृत्तसंस्था) – फ्रान्स और जर्मनी में एकदूसरे के सैनिकी अड्डें तथा सैनिकी यातायात करनेवाले विमान इस्तेमाल करने के मुद्दे पर विशेष सहयोग समझौता संपन्न हुआ है| पिछले कई महीनों से युरोपीय देशों की संगठित सेना खड़ी करने की माँग हो रही है और उसे समर्थन भी मिल रहा है| इस पृष्ठभूमि पर, युरोप के दो प्रमुख देशों ने लिए सैनिकी सहयोग की फ़ैसले को काफ़ी महत्त्वपूर्ण माना जा रहा है|

airbase

पिछले कई हफ्तों से फ्रान्स और जर्मनी के बीच इस सहयोग पर बातचीत चल रही थी| जर्मनी की रक्षा मंत्री ‘उर्सुला वोन दर लेयेन’ ने हाल ही में फ्रान्स की यात्रा की| उस समय, उर्सुला ने फ्रान्स के रक्षामंत्री ‘जीन-यवेस ले द्रीयान’ से मुलाक़ात कर ‘लेटर ऑफ इन्टेंट’ पर हस्ताक्षर किये| फ्रान्स और जर्मनी में हुआ यह समझौता ऐतिहासिक सैनिकी सहयोग माना जा रहा है| इस समझौते से दोनो देशों के बीच सैनिकी सहयोग और भी मज़बूत होगा, ऐसा दावा फ्रेंच और जर्मन मीडिया ने किया है|

इस समझौते के अनुसार जर्मनी मध्य फ्रान्स स्थित ‘ऑर्लिन्स’ के हवाई अड्डे का इस्तेमाल कर सकता है| इस हवाई अड्डे पर विमान उतारना तथा फ्रेंच विमानों का इस्तेमाल करना ये बातें मुमक़िन हो सकती है| इसके साथ ही, जर्मनी का हवाईदल फ्रेंच हवाईदल के ‘सी-१३० जे सुपर हर्क्युलस’ जैसे भारी सैनिकी यातायात विमान का भी इस्तेमाल कर सकता है, ऐसा भी इस समझौते के तहत तय हुआ है| फ्रान्स और जर्मनी की मीडिया द्वारा यह बात बतायी गयी है|

Ursula-von-Jean-Yves-Le-

फ्रान्स के हवाईदल में इस वक्त १४ हर्क्युलस विमान शामिल हैं| इनमें से अधिकांश विमान, सेना की भारी सामग्री के यातायात के लिए इस्तेमाल किये जाते हैं| इसके साथ ही, फ्रान्स द्वारा अमरीका की ‘लॉकहिड मार्टीन’ कंपनी से और चार हर्क्युलस विमान ख़रीदे गये हैं| यह विमान जनवरी महीनें में फ्रान्स के हवाईदल में शामिल होंगे| नये चार हर्क्युलस विमानों में, सामग्री की यातायात करनेवाले दो विमान और दो हर्क्युलस टँकर विमान शामिल हैं|

जर्मनी के हवाईदल में एक भी हर्क्युलस विमान शामिल नहीं है| पर जर्मनी चार से छः हर्क्युलस विमान खरीदने के मुद्दे पर गंभीरता से सोच रहा है| इसके लिए जल्द ही अमरिकी कंपनी के साथ समझौता करने की संभावना जतायी जा रही है| फ्रान्स के साथ हुए समझौते के बाद वे हर्क्युलस विमान भी फ्रेंच हवाई अड्डे पर तैनात किये जायेंगे, ऐसी जानकारी जर्मनी की रक्षामंत्री ने दी| इन हर्क्युलस विमानों का इस्तेमाल आपात्-स्थिति में जनता के स्थलांतरण के लिए किया जायेगा| इसक इस्तेमाल सैनिकी कार्रवाई के लिए नहीं होगा, ऐसा जर्मनी द्वारा बताया गया है|

कई दिनों से, युरोपीय संघ के सदस्य देशों की सुरक्षा के लिए संगठित सेना स्थापन करने की माँग की जा रही है| जर्मनी और फ्रान्स इन दो देशों ने ही, युरोपीय संघ की संयुक्त सेना के लिए पहल की थी|

Leave a Reply

Your email address will not be published.