अफ़गानिस्तान में तीव्र संघर्ष की पृष्ठभूमि पर शरणार्थियों के झुंड़ों का नया संकट यूरोप संभाल नहीं पाएगा – ग्रीस के मायग्रेशन मिनिस्टर मिताराची का इशारा

अथेन्स/ब्रुसेल्स – यूरोपिय महासंघ वर्ष 2015 में पहुँचे शरणार्थियों के झुंड़ों की तरह फिर से नए झुंड़ों को शामिल करने के लिए बिल्कुल तैयार नहीं है, यह इशारा ग्रीस के मायग्रेशन मिनिस्टर नोतिस मिताराची ने दिया है। अफ़गानिस्तान से पहुँच रहे झुंड़ों को रोकने के लिए यूरोपिय महासंघ तुर्की को अधिक सहायता प्रदान करें, ऐसी सलाह भी ग्रीस के मंत्री ने दी है। ग्रीस के मंत्री यह इशारा दे रहे थे तभी जर्मनी और नेदरलैण्डस्‌ जैसे प्रमुख देशों ने अफ़गान शरणार्थियों को बाहर खदेड़ने पर रोक लगाने के निर्णय का ऐलान किया है।

मिताराचीअफ़गानिस्तान में तालिबान का वर्चस्व प्रतिदिन बढ़ रहा है और 50 प्रतिशत से अधिक देश तालिबान के कब्जे में है। इस पृष्ठभूमि पर बड़ी संख्या में अफ़गान नागरिकों को देश छोड़ना है। इससे पहले के संघर्ष की पृष्ठभूमि पर ध्यान दें तो अफ़गान नागरिक यूरोपिय देशों में पहुँचने की संभावना है। इस पृष्ठभूमि पर ग्रीस के मंत्री ने यह इशारा देकर यूरोप को शरणार्थियों के नए झुंड़ एवं इससे उभरनेवाला संकट संभाल पाना संभव नहीं होगा, यह इशारा दिया है।

बीते महीने अफ़गान सरकार ने यूरोपिय देशों से अफ़गान शरणार्थियों को बाहर खदेड़ना कुछ महीनों के लिए रोकने का निवेदन किया था। तालिबान के बढ़ते हमले और कोरोना की महामारी की वजह से स्थिति उचित ना होने का कारण अफ़गान सरकार ने आगे किया था। यूरोपिय महासंघ के कुछ देशों ने अफ़गान शरणार्थियों को वापस भेजने की भूमिका ली थी। इससे संबंधित खत पर ग्रीस ने भी हस्ताक्षर किए हैं।

मिताराचीवर्ष 2015 में और उसके बाद जर्मनी ने खाड़ी एवं एशिया से पहुँच रहे शरणार्थियों के लिए ‘ओपन डोर पॉलिसी’ का ऐलान किया था। इसका लाभ उठाकर 10 लाख से अधिक शरणार्थियों ने यूरोप में घुसपैठ की थी। इसका यूरोपियन संस्कृति और मूल्यों पर विपरित असर पड़ा है और यूरोप की सुरक्षा के लिए भी खतरा पैदा हुआ है। इस संकट से यूरोप अभी संभल नहीं पाया है, इस बात की याद भी ग्रीस के मंत्री ने दिलाई।

ग्रीस से पहले ऑस्ट्रिया ने भी शरणार्थियों के मुद्दे पर आक्रामक भूमिका अपनाई है। अफ़गानिस्तान जैसे देश शरणार्थियों का हथियार की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं और इसके खिलाफ यूरोपिय महासंघ कार्रवाई करे, यह माँग ऑस्ट्रिया के विदेशमंत्री ने बड़ी तीव्रता से रखी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.