यूरोप और तुर्की के बीच हथियारों की बिक्री करने पर रोक लगाने के लिए ग्रीस आक्रामक

ब्रुसेल्स – ग्रीस और तुर्की का विवाद अधिक बिगड़ने के संकेत प्राप्त हो रहे हैं। यूरोपिय सदस्य देश तुर्की को हथियारों की बिक्री ना करें, इसके लिए ग्रीस ने आक्रामक कोशिश शुरू की है। तुर्की को हथियार बेचे गए तो इन हथियारों का इस्तेमाल यूरोपिय देश के विरोध में ही किया जा सकता है, ऐसी भूमिका ग्रीक नेताओं ने बड़ी तीव्रता से रखी है। जर्मनी से तुर्की को पनडुब्बीयों का निर्माण करने के लिए सहायता प्रदान हो रही है और इसका ग्रीस ने जोरदार विरोध किया है। इसी दौरान दूसरी ओर तुर्की को चुनौती देने के लिए ग्रीस ने सौदी अरब के साथ रक्षा सहयोग बढ़ाना शुरू किया होने की जानकारी सामने आयी है।

हथियारों की बिक्री

भूमध्य समुद्री क्षेत्र के र्इंधन भंड़ारों के मुद्दे पर ग्रीस और तुर्की के बीच फिलहाल काफी तनाव है। तुर्की ने ग्रीस के करीबी समुद्री क्षेत्र में र्इंधन का खनन एवं शोधकार्य के लिए अपने जहाज़ भेजकर ग्रीस को उकसाया है। इसके विरोध में ग्रीस ने भी आक्रामक भूमिका अपनाई है और अपनी रक्षा तैयारी बढ़ाने की ओर कदम बढ़ाए हैं। यूरोपिय महासंघ ने इस मुद्दे पर ग्रीस का समर्थन किया है, फिर भी महासंघ के कुछ देश पूरी तरह से तुर्की के खिलाफ जाने के लिए तैयार नहीं हैं। जर्मनी, स्पेन, नेदरलैण्ड जैसे देशों ने अपनाई भूमिका इसकी पुष्टि कर रही है।

हथियारों की बिक्री

तुर्की की हरकतें रोकने के लिए उस पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव ग्रीस ने पेश किया था। लेकिन, जर्मनी ने इस प्रस्ताव का विरोध करके इसे खारिज़ भी किया। इसके पीछे तुर्की के साथ जारी रक्षा एवं व्यापारी सहयोग कारण होने की बात कही जा रही है। इस वजह से अब ग्रीस ने तुर्की और यूरोपिय देशों का रक्षा सहयोग रोकने की कोशिश शुरू की हुई दिख रही है। इस मुद्दे पर ग्रीक नेताओं ने जर्मन सरकार से बातचीत शुरू करने की बात भी सामने आयी है।

इस बातचीत के दौरान ग्रीस ने यूरोपिय देशों ने वर्ष २०१४ में हुए रशिया-युक्रैन संघर्ष के बाद किए निर्णयों का दाखिला दिया है। रशिया के हमले के बाद फ्रान्स एवं जर्मनी ने रशिया के साथ किए बड़े रक्षा समझौते रद किए थे। तुर्की के मसले पर भी ऐसी ही भूमिका अपनाने की माँग ग्रीस बड़ी तीव्रता से कर रहा है।

इसी पृष्ठभूमि पर तुर्की को चुनौती देने के लिए ग्रीस ने अन्य देशों के साथ रक्षा सहयोग मज़बूत करने की दिशा में कदम उठाए हैं। ग्रीस ने सौदी अरब को ‘पैट्रियट मिसाइल सिस्टम’ प्रदान करने का निर्णय किया होने का वृत्त भी सामने आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.