‘खून से रंगे हाथों वाला युरोप तुर्की को नैतिकता का पाठ ना पढ़ायें’ : तुर्की राष्ट्राध्यक्ष एर्दोगन की चेतावनी

इस्तंबूल/ब्रुसेल्स, दि. १५ : ‘तुर्की मंत्रियों को वापस भेजना यह सरकारपुरस्कृत आतंकवाद का हिस्सा है’ ऐसा आरोप करते हुए, ‘जिनके हाथ खून से रंगे हैं, ऐसा युरोप हमें नैतिकता का पाठ ना पढ़ायें’ ऐसी कड़ी चेतावनी तुर्की राष्ट्राध्यक्ष एर्दोगन ने दी है| पिछले हफ्ते तुर्की मंत्रियों को वापस भेजनेवाले नेदरलैण्ड के खिलाफ तुर्की सरकार ने आक्रामक मुहिम हाथ में लेकर दी हुई चेतावनी, यह उसी का हिस्सा है| तुर्की में ‘युरोपीय अफेअर्स’ विभाग के मंत्रियो ने, निर्वासितों के मुद्दे को लेकर युरोप के साथ हुए तुर्की के समझौते पर फेरविचार करने की धमकी दी| इस धमकी को युरोपीय महासंघ ने, ‘तुर्की वास्तविकता से दूर जा रहा है’ ऐसी आलोचना करके प्रत्युत्तर दिया है|

नैतिकता का पाठतुर्की में होने वाले सार्वमत के लिये तुर्की मंत्रियों ने प्रचारमुहिम शुरु की है| इसके लिए युरोपीय देशों में बड़ी सभाओं का आयोजन किया गया है| लेकिन पिछले हफ्ते नेदरलैण्ड ने, तुर्की के विदेशमंत्री मेवलुत कावुसोग्लु और कुटुंबकल्याण मंत्री फातम बेतुल सयान काया को सभा की इजाज़त ना देते हुए वापस भेज दिया| इस प्रकार से किसी मंत्री को वापस भेजना यह सरकार का ही अपमान है, ऐसा दावा करके तुर्की सरकार युरोपीयन देशों पर टूट पड़ी है| दो दिन पहले तुर्की राष्ट्राध्यक्ष ने, नेदरलैण्ड को उनके फैसले की क़ीमत चुकाने के लिये मजबूर करेंगे, ऐसी धमकी दी थी|

नेदरलैण्ड ने इसका कड़ा जवाब देने के बाद भी तुर्की ने अपनी आक्रामकता बरकरार रखी होकर, युरोपीय देशों की आलोचना की है| ‘शनिवार को नेदरलैण्ड ने सरकारपुरस्कृत आतंकवाद का प्रदर्शन किया| इसके कारण युरोपीय महासंघ और उसके तत्त्व मिट्टी में मिल गये हैं| महासंघ अब कानून और स्वतंत्रता का पालन करनेवाला समूह नहीं रहा’ ऐसा आरोप तुर्की राष्ट्राध्यक्ष ने किया|

नैतिकता का पाठ‘नेदरलैण्ड के कारनामों पर हम कुछ ख़ास चकित नहीं हुए है| उनकी गिरी हुई नैतिकता, नागरी समाज का स्तर और स्वभाव का हमें पूरी तरह से अंदाज़ा है| स्रेब्रेनिका हत्या में नेदरलैण्ड ने निभाई भूमिका के कारण हमें पहले से ही यह जानकारी है| आठ हजार बोस्नियन जनता की हत्या करवानेवालों का चरित्र कितना सड़ा हुआ होगा, यह हम जानते हैं| जिनके हाथ ऐसे खून से रंगे हैं, वे तुर्की को नैतिकता का पाठ पढ़ाने की कोशिश ना करें, ऐसी चेतावनी राष्ट्राध्यक्ष एर्दोगन ने दी|

तुर्की और नेदरलैण्ड के बीच के इस विवाद का परिणाम युरोपीय महासंघ के साथ रहनेवाले संबंधों पर होने के साफ संकेत मिलने लगे हैं| तुर्की के ‘युरोपिअन युनियन अफेअर्स’ विभाग के मंत्री ओमल मलिक ने, ‘तुर्की-युरोप’ में निर्वासितों के मुद्दे को लेकर हुए समझौते पर पुनर्विचार करने की धमकी दी| ‘तुर्की ने अपनी तरफ से सभी बातों का पालन किया है, लेकिन युरोपिय महासंघ ने वादा नहीं निभाया’ ऐसा आरोप सेलिक ने किया| तुर्की ने नेदरलैण्ड पर प्रतिबंध लगाने की धमकी दी है| तुर्की के नेदरलैण्ड के राजदूत को स्वदेश में ही रहने की सलाह दी है|

इसी दौरान, युरोपीय महासंघ ने तुर्की की आलोचना की होकर, ‘तुर्की सरकार वास्तविकता से बहुत दूर जा रही है’ ऐसी फ़टकार लगायी| युरोपीय महासंघ के अध्यक्ष डोनाल्ड टस्क ने, तुर्की द्वारा नेदरलैण्ड पर लगाये गये आरोप गलत हैं, ऐसा दावा किया| वहीं, युरोपीय कमिशन के प्रमुख जीन क्लॉड जंकर ने, ‘तुर्की सरकार के बयान उसे महासंघ से और दूर लेकर जानेवाले हैं’ ऐसा कहा|

Leave a Reply

Your email address will not be published.