कोरोना व्हायरस से दो हजार से भी अधिक लोगों की मौत

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरबीजिंग: कोरोना व्हायरस से अबतक दो हजार से भी अधिक लोगों की मौत हुई है| इस बिमारी से सीर्फ चीन में ही २००४ लोगों की मौत हुई है| इस पृष्ठभूमि पर आसियान देशों से बातचीत करने के लिए चीन ने विदेशमंत्री वैंग यी को वियतनाम के लाओस में भेजा है| आसियान ने संयुक्त निवेदन जारी करके कोरोना व्हायरस पर गंभीर चिंता जताई थी| वही, रशिया ने चीन से पहुंच रहे यात्रियों पर पाबंदी लगाई है और कोनोना व्हायरस का फैलाव रोकने के लिए यह निर्णय करने का ऐलान किया है|

चीन में कोरोना व्हायरस की बिमारी काफी तेजी में फैल चुकी है और बुधवार तक इस बिमारी ने २००४ लोगों की मौत हुई है| इनमें से अधिकांश लोगों ने वुहान शहर में दम तोडने की बात सामने आयी है| इस महामारी से चीन की अर्थव्यवस्था को काफी नुकसान हो रहा है| चीन में व्यापार और व्यवहार बडी मात्रा में बंद पडे है| ऐसे में हुए नुकसान से उभरने के लिए चीन की अर्थव्यवस्था को काफी समय लगेगा, यह इशारा भी दिया जा रहा है|

इस महामारी को रोकने के लिए चीन ने अबतक की हुई कोशिश कम साबित हुई है| अगले दिनों में भी इस मोर्चे पर सफलता मिलने की संभावना नजर में नही है| कोरोना व्हायरस का टीका विकसित करके उसकी मानवी शरीर पर जांच करने के लिए भी कई महीनों का समय लग सकता है, ऐसा विशेषज्ञों का कहना है| इस वजह से कोरोना व्हायरस का फैलाव रोकना यह मात्र मार्ग फिलहाल चीन और दुनिया के सामने है| इस पृष्ठभूमि पर आसियान के सदस्य देशों ने संयुक्त निवेदन जारी करके इस महामारी पर गंभीर चिंता जताई है|

वियतनाम के लाओस में आसियान की बैठक हो रही है और चीन के विदेशमंत्री वैंग यी इस बैठक के लिए लाओस पहुंचे है| इस दौरान माध्यमों से की बातचीत करने से वह दूर रहे| पर आसियान देशों से बीत बातचीत में कोरोना व्हायरस का मुद्दे को सबसे अधिक अहमियत रहेगी, यह बात पहले ही स्पष्ट की गई थी| इस दौरान, रशिया ने चीन के नागरिकों को अपने देश में प्रवेश देने से पाबंदी लगाई है| इससे पहले रशिया ने चीन से जुडी सीमा पुरी तरह से सील करके कोरोना व्हायरस अपने देश में प्रवेश ना करें, यह ध्यान रखने का वृत्त प्रसिद्ध हुआ था|

चीन के नागरिकों को प्रवेश देने पर लगाई पाबंदी का निर्णय कोरोना व्हायरस का फैलाव रोकने के लिए होने की बात रशिया ने स्पष्ट की है और रशिया के प्रधानमंत्री ने ही यह ऐलान किया था| जापान के लिए बना कोरोना व्हायरस का खतरा बढ रहा है और इस देश में ६१३ लोगों को इस महामारी ने चपेट में लिया है| इनमें से ५४५ मरीज ‘डायमंड प्रिन्सेस’ नाम के जहाज के यात्रि है| इनका पुरी तरह से ध्यान रखा जा रहा है, यह जानकारी जापान दे रहा है| साथ ही इस बिमारी की चपेट से दूर होनेवाले इस जहाज के अन्य यात्रियों को बाहर निकाला गया है|

जापान के प्रधानमंत्री एबे शिंजो ने जनता को सावधानी बरतने की चेतावनी दी है| आम जुकाम भी नजरअंदाज ना करें, जुकाम होने पर बच्चों को स्कूल या कॉलेज ना भेजें, यह निवेदन प्रधानमंत्री एबे ने किया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.