चीन के उत्पादों पर लगाया कर बरकरार रहेगा – अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प

Third World Warवॉशिंगटन: अमरिका ने चीन के उत्पादों पर लगाया कर हमेशा के लिए रद्द नही होगा, बल्कि सिर्फ कुछ समय के लिए हटाया गया है, इन शब्दों में अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प इन्होंने चीन में बने उत्पादों की आयात पर दुबारा कर लगाने की चेतावनी दी है| अमरिका और चीन के बीच व्यापारी चर्चा शुरू है, ऐसे में राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प इन्होंने फिर से कर लगाने के संकेत देने से दो देशों में दुबारा व्यापार युद्ध भडकने की संभावना स्पष्ट होने लगी है|

अगले सप्ताह में अमरिकी अर्थमंत्री एवं प्रमुख व्यापारी प्रतिनिधि चर्चा के लिए चीन पहुंच रहे है| इस पृष्ठभूमि पर चीन के साथ व्यापारी सहयोग एवं समझौते की संभावना पर बोलते समय ट्रम्प इन्होंने चीन पर दुबारा कर लगाने के संकेत दिए है|

‘चिनी उत्पादों की आयात पर लगाया कर रद्द करने का मुद्दा चर्चा में नही है| चर्चा में करों का अमल कुछ समय के लिए दूर रखने के लिए बातचीत शुरू है| चीन के साथ समझौता करना है तो चीन ने उसका सही तरीके से परिपालन करना जरूरी है और उसके लिए करों का दबाव होना जरूरी है| इसके पहले चीन के साथ समझौते का पालन करते समय काफी मुश्किल हुई है’, इन शब्दों में ट्रम्प इन्होंने चीन समझौते का पालन करे इस लिए करों का दबाव बरकरार रखने का इशारा दिया है|

चीन, उत्पादों, लगाया, कर, बरकरार, अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष, डोनाल्ड ट्रम्प, व्यापार युद्धपिछले वर्ष अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प इन्होंने चीन के उत्पादों पर कर लगाकर खुले तौर पर व्यापार युद्ध का ऐलान किया था| चीन ने इसपर जवाब देने की कोशिश की है, फिर भी चीन की कोशिश असफल होने की बात ट्रम्प इन्होंने बाद में की कार्रवाई से स्पष्ट हुई थी| अमरिका ने अबतक चीन के करीबन २५० अरब डॉलर्स की निर्यात पर १० से २५ प्रतिशत कर लगाया है| इसे जवाब देने के लिए चीन ने लगभग १०० अरब डॉलर्स की अमरिका की निर्यात पर कर लगाया है|

लेकिन, चीन के जवाब का अमरिका पर जरा भी असर नही हुआ है, बल्कि अमरिका ने अपनी कार्रवाई और भी आक्रामक की है| अमरिका में चीन की कंपनीयों की जांच, चीन का निवेश रोकना, जागतिक व्यापार संगठन में शिकायत करने जैसी गतिविधियों के जरिये जोरदार मुहीम शुरू रखी है| ‘हुवेई’ इस चीन की प्रमुख कंपनी के विरोध में शुरू कार्रवाई इसका पुख्ता नमूना माना जा रहा है| अमरिका ने अपने सभी मित्रदेशों को ‘हुवेई’ कंपनी के साथ शुरू व्यवहार पर फिर से विचार करने की सलाह दी है| साथ ही अमरिका में शुरू हुवेई के कारोबार की जांच भी शुरू की है|

इसी पृष्ठभूमि पर दोनों देशों में व्यापारी चर्चा के कई स्तर पुरे हुए है| लेकिन, इससे किसी भी प्रकार के पुख्ता निष्कर्ष प्राप्त नही हुए है| चीन आर्थिक स्तर पर रचनात्मक सुधार करके अर्थव्यवस्था विदेशी कंपनीयों के लिए अधिक खुली कर दे, इस मांग पर अमरिका अब भी कायम है| साथ ही दो देशों के व्यापार की व्यापारी तूट कम करने के लिए चीन अधिक से अधिक अमरिकी उत्पाद आयात करे, यह आग्रह भी अमरिका कर रही है|

अमरिका की इन मांगों पर सतारात्मकता दिखा रहे चीन ने इस पर पूरी तरह से संमती दिखाई नही है| इस वजह से चर्चा से पुख्ता समझौता होने की आशंका कम हो रही है, ऐसा तज्ञों का कहना है| ऐसी स्थिति में राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने दुबारा कर लागू करना संभव है, यह इशारा देने से दोनों देशों में व्यापारी युद्ध होने की तलवार अभी भी कायम होने की बात स्पष्ट हो रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.