अर्थव्यवस्था पर मंदी का साया आने से सोने के दामों में उछाल

Third World Warलंदन/न्यूयॉर्क: अंतरराष्ट्रीय अर्थव्यवस्था पर मंदी का साया होने के संकेत लगातार सामने आ रहे है| इस पृष्ठभूमि पर निवेषकों ने अपना ध्यान फिर से सोने पर केंद्रीत किया है और इस वजह से सोने के दामों में बडा उछाल दिखाई दिया| न्यूयॉर्क में हुए व्यवहार में सोने के दाम प्रति औंस (२८.३५ ग्रैम) १,३४८.३१ डॉलर्स तक बढे| सोने के दामों का यह पिछले १४ महीनों का उच्चतम स्तर है|

अमरिका-चीन के बीत तेज हो रहा व्यापारयुद्ध, यूरोपिय अर्थव्यवस्था की बिगडी स्थिति, उत्पाद क्षेत्र के नकारात्मक आंकडों से अंतरराष्ट्रीय अर्थव्यवस्था मंदी की दिशा में आगे बढ रही है, यह दावे किए जा रहे है| अमरिका के साथ कुछ प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में रोजगार निर्माण की गति भी धीमि हुई है और सेंट्रल बैंकों ने ब्याज दरों में कटौती करने के संकेत दिए है| ईंधन के दामों में भी पिछले कुछ हफ्तों से लगातार गिरावट हो रही है|

इस पृष्ठभूमि पर निवेषकों ने फिर से अपना ध्यान सोने की ओर केंद्रीत किया दिख रहा है| सीर्फ एक सप्ताह के भीतर सोने के दामों में करीबन ३ प्रतिशत की बढोतरी देखी गई है| शुक्रवार के दिन हुए व्यवहार में सोने के दामों ने १,३४८ डॉलर्स के स्तर तक छलांग लगाई| अप्रैल २०१८ के बाद पहली बार सोेन के दामों ने यह स्तर हासिल किया है|

पिछले महीने में सोने के बजार की प्रमुख संस्था के तौर पर जानी जा रही वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल ने पहले तिमाही का अहवाल प्रसिद्ध किया था| इशमें अधिकांश सेंट्रल बैंकों ने सोने की खरीद पर दुबारा जोर देना शुरू किया है, यह बात दर्ज की थी|

Leave a Reply

Your email address will not be published.