बायडेन की ईरान संबंधित भूमिका इस्रायल को नुकसान पहुँचाएगी – अमरीका की पूर्व राजदूत निक्की हैले

तेल अवीव – ‘अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन की ईरान के साथ नए से परमाणु समझौता करने के लिए हो रही कोशिश और कुछ भी नहीं, बल्कि इस्रायल के विनाश की मंशा करने जैसी साबित होती है। इससे इस्रायल ही नहीं, बल्कि विश्‍व का विनाश होगा’, ऐसे तीखे शब्दों में अमरीका की पूर्व राजदूत निक्की हैले ने राष्ट्राध्यक्ष बायडेन पर हमला किया। 

पूर्व राजदूतइस्रायल की यात्रा करने पहुँची निक्की हैले ने इस्रायली नेताओं से बातचीत करके माध्यमों से संवाद किया। इस दौरान हैले ने इस्रायल की नई सरकार और विपक्ष का ईरान के परमाणु कार्यक्रम के मुद्दे पर एकमत होने की बात स्पष्ट की। ईरान का परमाणु कार्यक्रम यानी इस्रायल के लिए मृत्यू की घंटा साबित होती है, यह बयान इस्रायल के नेता एक स्वर में कर रहे हैं और ऐसे में अमरीका का बायडेन प्रशासन ईरान के साथ फिर से परमाणु समझौता करने की तैयारी में है, इस पर निक्की हैले ने गंभीर चिंता व्यक्त की। साथ ही इसके गंभीर परिणामों का अहसास भी हैले ने कराया है।

‘ईरान का परमाणु समझौता पुनर्जीवित करने के लिए बायडेन द्वारा हो रही कोशिश परेशान करनेवाली है। क्योंकि, इस परमाणु समझौते के बाद ईरान अपनी नीति में बदलाव नहीं करेगा। इस्रायल और अमरीका के विनाश की धमकियाँ देना ईरान बंद नहीं करेगा। इसी वजह से आर्थिक प्रतिबंधों के ज़रिये ईरान को नियंत्रित करना आवश्‍यक है। प्रतिबंधों से सहुलियत देकर ईरान के लिए आर्थिक सहायता का रास्ता खोलना यानी इस्रायल के विनाश के नारे लगा रहे आतंकियों की सहायता करने जैसा है। क्योंकि, ईरान को प्राप्त होनेवाली यही आर्थिक सहायता हमास और हिज़बुल्लाह को प्रदान होगी’, यह कहकर हैले ने ईरान पर लगाए प्रतिबंध हटा रहे बायडेन प्रशासन की आलोचना की। 

पूर्व राजदूतपूर्व राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प के कार्यकाल में संयुक्त राष्ट्रसंघ में अमरीका की राजदूत हैले ने बायडेन प्रशासन की अरब देशों से संबंधित नीति पर भी सवाल उठाए। ‘इस्रायल के साथ अब्राहम समझौता करनेवाले यूएई और बहरिन के प्रति बायडेन ने आभार जताना आवश्‍यक था। लेकिन, उन्होंने अब तक ऐसा नहीं किया है। उल्टा ईरान के साथ बातचीत शुरू करके उन्होंने अरब देशों को झटका दिया’, यह बयान करके हैले ने गुस्सा व्यक्त किया। इसके अलावा हमास और हिज़बुल्लाह द्वारा इस्रायल के खतरे के मुद्दे पर भी हैले ने सावधान किया। हमास के हमले यानी छोटे बच्चों का खेल था। लेकिन, हिज़बुल्लाह इससे भी अधिक भीषण हमले कर सकेगी, ऐसा इशारा हैले ने दिया।

बायडेन ने सत्ता स्वीकारने के पांच महीने कुछ ही दिनों में पूरे हो रहे हैं। इस दौरान बायडेन ने अमरीका को आर्थिक, सियासी एवं सामरिक स्तर पर काफी नुकसान पहुँचाया है, यह आरोप हैले ने अन्य एक साक्षात्कार के दौरान लगाया। राष्ट्राध्यक्ष बायडेन खाड़ी क्षेत्र की अस्थिरता और आतंकी गतिविधियों के लिए ईरान को ज़िम्मेदार करार देने के लिए तैयार ना होने का आरोप हैले ने लगाया।

इस वजह से अमरीका ने अपने मित्रदेशों का विश्‍वास खोया है। बायडेन प्रशासन ‘ओबामा २.०’ यानी पूर्व राष्ट्राध्यक्ष बराक ओबामा की ही विदेश नीति आगे बढ़ा रहे हैं, यह आरोप भी हैले ने लगाया। कुछ दिन पहले पूर्व राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने भी बायडेन को फटकार लगाई थी। बायडेन की कमज़ोर नीति की वजह से ही हमास ने इस्रायल पर हमले करने का साहस किया, ऐसा ट्रम्प ने कहा था। इस्रायल पर हमला करनेवाली हमास को ईरान से सहायता प्राप्त होने की बात स्पष्ट होने के बाद भी बायडेन प्रशासन ईरान के साथ परमाणु समझौता करने पर कायम है। इस वजह से इस्रायल और सौदी अरब एवं अरब मित्रदेशों की नाराज़गी बढ़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.