बायडेन प्रशासन को नरमाई छोड़कर चीन को इशारा देना होगा – अमरिकी सिनेटर की माँग

biden-china-warningवॉशिंग्टन – ‘चीन ने तैवान पर हमला किया तो अमरीका बर्दाश्‍त नहीं करेगी। तैवान की सुरक्षा के लिए अमरीका आगे बढेगी, ऐसा स्पष्ट इशारा बायडेन प्रशासन ने चीन को देना होगा। राष्ट्राध्यक्ष बायडेन तैवान को लेकर किसी भी तरह की संदिग्धता ना रखे’, ऐसी माँग अमरिकी सिनेट की ‘आर्म्ड सर्विसस कमिटी’ के सदस्य टॉम कॉटन ने किया।

तैवान के मुद्दे पर अतिआक्रामक भूमिका अपना रहे चीन के विरोध में बायडेन प्रशासन ने जवाब देने का समय आया है। अमरीका को तैवान की संप्रभुता के मुद्दे पर अधिक स्पष्ट भूमिका अपनानी होगी। चीन हमला करके तैवान पर कब्जा ना करे, इसके लिए अमरीका को सामरिक स्पष्टता अपनानी होगी। चीन ने यदि तैवान पर हमला किया तो तैवान की सुरक्षा के लिए अमरीका आगे बढेगी, यह इशारा भी बायडेन प्रशासन चीन को दे, यह उम्मीद टॉम कॉटन ने रिगन इन्स्टिट्यूट के एक कार्यक्रम के दौरान व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published.