बायडेन प्रशासन जुझारू चीन की धमकी के सामने शरण जा रहा है – अमरीका  के पूर्व विदेशमंत्री का आरोप

वॉशिंग्टन – ताइवान के जनतांत्रिक गुटों को समर्थन देकर अमरीका आग से ना खेले, ऐसी सीधी चेतावनी चीन के राष्ट्राध्यक्ष शी जिनपिंग ने अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन को दी। साथ ही अमरिकी सिनेट की सभापति नैन्सी पेलोसी के विमान ने ताइवान की हवाई सीमा में प्रवेश किया तो उसे गिराया जाएगा, ऐसा चीन के मुखपत्र ने धमकाया है। ताइवान के मुद्दे पर चीन के राष्ट्राध्यक्ष और सरकारी माध्यम खुलेआम अमरीका को धमका रहे हैं। इस वजह से गुस्से से आगबबूला हुई अमरीका के पूर्व विदेशमंत्री माईक पोम्पिओ ने ऐसा गंभीर आरोप लगाया है कि, राष्ट्राध्यक्ष बायडेन जुझारू चीन के सामने शरण जा रहे हैं।

अगले कुछ घंटों में अमरिकी सिनेट की सभापति नैन्सी पेलोसी पूर्व एशियाई देशों का दौरा करेंगी। इसमें वे दक्षिण कोरिया और जापान का दौरा करेंगी, यह दावा किया जा रहा है। इस दौरान ही पेलोसी ताइवान की यात्रा भी कर सकती हैं, ऐसी जानकारी अमरिकी अधिकारी ने माध्यमों से बातचीत करते समय दी थी। पेलोसी के दफ्तर ने इसका कोई ब्यौरा सार्वजनिक नहीं किया है। लेकिन, पेलोसी ताइवान के दौरे पर जाती हैं तो उन्हें सुरक्षा मुहैया करने के लिए अमरिकी सेना तैयारी कर रही है, ऐसी खबरें भी प्राप्त हुई थीं।

पेलोसी को अमरिकी सेना के हेलिकॉप्टर से ताइवान पहुँचाया जाएगा। साथ ही अमरिकी वायुसेना के लड़ाकू विमान पेलोसी को सुरक्षा प्रदान करेंगे, ऐसा अमरिकी अधिकारी ने अंतरराष्ट्रीय वृत्तसंस्था से कहा था। अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन और चीन के राष्ट्राध्यक्ष शी जिनपिंग में फोन पर चर्चा होने से पहले यह जानकारी सार्वजनिक हुई थी। इसका असर इस चर्चा पर भी दिखाई दिया। चीन के राष्ट्राध्यक्ष ने सीधे शब्दों में ताइवान के मुद्दे पर राष्ट्राध्यक्ष बायडेन को चेतावनी दी। अमरीका ‘वन चायना’ नीति से प्रामाणिक रहकर ताइवान के जनतांत्रिक नेताओं से दूर रहे, वरना आग से खलनेवालों के हाथ आग से झुलसते हैं, ऐसा गंभीर इशारा जिनपिंग ने दिया था।  

इसी दौरान चीन के मुखपत्र ग्लोबल टाईम्स ने खुलेआम पेलोसी को ताइवान यात्रा की कीमत चुकानी पड़ेगी ऐसा इशारा दिया। ताइवान की सीमा में प्रवेश कर रही पेलोसी के हेलीकॉप्टर पर हमला करने की धमकी चीनी मुखपत्र के संपादक ने दी थी। चीन के राष्ट्राध्यक्ष और फिर चीनी मुखपत्र ने धमकाने के बाद दो दिन बीत चुके है, फिर भी अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष बायडे ने यह बात नहीं कही है। अमरीका के पूर्व विदेशमंत्री माईक पोम्पिओ ने राष्ट्राध्यक्ष बायडेन की मूक भूमिका की कड़ी आलोचना की।

‘बायडेन को पेलोसी के ताइवान दौरे को पूरा समर्थन देना चाहिए। लेकिन, चीन के जुझारू और तानाशाही हुकूमत की धमकियों के सामने बायडेन झुक रहे हैं। इससे पूरे विश्व में अमरीका के प्रति काफी गलत संकेत जाएंगे। अमरीका किसी के प्रभाव में झुकनेवाला देश नहीं है। पेलोसी की यह यात्रा अमरीका और ताइवान का सार्वभौम देशों का मुद्दा है’, ऐसी तीखीं आलोचना पोम्पिओ ने की।

इसी बीच अंतरराष्ट्रीय विश्लेषक भी बायडेन का पीछे हटना चीन को अधिकाधिक आक्रामक कर रहा है, ऐसी आलोचना कर रहे हैं। विश्लेषक दावा कर रहे हैं कि, बायडेन की ताइवान संबंधित भूमिका संभ्रम बढ़ा रही है। ताइवान की सुरक्षा को चीन से खतरा बढ़ रहा है और ऐसे में बायडेन रणनीतिक संभ्रम निर्माण कर रहे हैं, इस पर विश्लेषक ध्यान आकर्षित कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.