अफ़गानिस्तान में हुए विस्फोटों में पांच की मौत – अमरीका ने किया हिंसा को रोकने का आवाहन

काबुल/वॉशिंग्टन – अफ़गानिस्तान की राजधानी काबुल में हुए तीन अलग अलग बम विस्फोटों में पांच लोग मारे गए हैं। इन विस्फोटों की ज़िम्मेदारी अभी किसी भी संगठन ने स्वीकारी नहीं है। लेकिन, बीते कुछ हफ्तों से तालिबान ने राजधानी काबुल को लक्ष्या करना जारी रखा है। इसी बीच अफ़गानिस्तान में हो रही हिंसा रोक दो, ऐसा आवाहन अमरिकी रक्षामंत्री लॉईड ऑस्टिन ने किया है।

afghan-blastशनिवार की सुबह अफ़गानिस्तान की राजधानी काबुल तीन बम धमाकों से दहल उठी। इनमें से दो धमाके पंधरह मिनिटों के अंतराल में हुए और तीसरा विस्फोट दो घंटे बाद अफ़गान पुलिस की गाड़ी पर हुए हमले के दौरान हुआ। इन विस्फोटों में कुल ५ लोग मारे गए हैं। इन मृतकों में चार सैनिक और एक नागरिक का समावेश है। इसके अलावा दो लोग घायल होने की जानकारी अफ़गान पुलिस ने प्रदान की है। यह हमले करने के लिए आतंकियों ने रिमोट कंट्रोल के ज़रिये मैग्नेट बम का विस्फोट करने की बात सामने आ रही है।

afghan-blastराजधानी काबुल बीते कुछ हफ्तों से आतंकी हमलों का केंद्र बना हुआ है। अफ़गान पुलिस और सेना एवं प्रशासकीय अधिकारी, युनिवर्सिटीज्‌ के प्राध्यापक और महिला शिक्षकों को इन हमलों में लक्ष्य किया जा रहा है। इनमें से कुछ हमलों की ज़िम्मेदारी ‘आयएस’ ने स्वीकारी थी। वहीं, अन्य हमलों के लिए तालिबान के आतंकी ज़िम्मेदार होने का आरोप अफ़गान सुरक्षा यंत्रणा कर रही है। कतार में हो रही बातचीत अधूरी छोड़ने के बाद तालिबान ने काबुल में हमले बढ़ाए होने का दावा किया जा रहा है।

afghan-blastअफ़गानिस्तान की इस स्थिति पर अमरीका ने बड़ा ऐलान करना टाल दिया है। लेकिन, अमरीका के रक्षामंत्री ऑस्टिन ने शुक्रवार के दिन माध्यमों से बातचीत करते समय अफ़गानिस्तान में जारी हिंसा तुरंत रोकने का आवाहन किया। साथ ही अफ़गानिस्तान में सेना तैनात करने का या तैनात सेना हटाने का कोई भी निर्णय बातचीत के बाद ही लिया जाएगा, यह भी उन्होंने कहा है। इसी बीच, अमरीका ने अफ़गानिस्तान में तैनात सेना को १ मई तक हटाना होगा, इस तालिबान ने रखी माँग पर भी अभी पुख्ता निर्णय नहीं हुआ है, ऐसा रक्षामंत्री ऑस्टिन ने कहा। ऐसे में अगले दिनों में अफ़गानिस्तान में तालिबान का खतरा बढ़ेगा, ऐसा इशारा जर्मनी ने दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.