सीरिया में स्थित ईरानी लष्करी अड्डे पर हुए हमलों में ईरान से जुडे गुट के १२ सैनिक ढेर

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरदमास्कस: सीरियन राजधानी दमास्कस के निकट ईरान से जुडे गुटों के तीन लष्करी अड्डों पर हुए हवाई हमलों में १२ लोग मारे गए है| सीरिया की सरकारी वृत्तसंस्था ने यह जानकारी सार्वजनिक की है और इस हमले के लिए इस्रायल जिम्मेदार होने का आरोप भी रखा है| साथ ही सीरियन सेना ने इस्रायल के हवाई हमलें नाकाम किया है, यह दावा दावा भी इस वृत्तसंस्था ने किया| इस्रायली सेना ने इस पर अभी प्रतिक्रिया नही दी है|

बुधवार देर रात के बाद सीरिया में अल किसवाह, मर्ज अल सुलतान और जिस्र बगदाद के तीन ठिकानों पर बडे हवाई हमलें हुए| यहां के लष्करी अड्डों पर दर्जनों राकेटस् के हमलें होने की जानकारी सीरियन वृत्तसंस्था ने साझा की है| तभी सीरियन वृत्तसंस्था ने इन हवाई हमलों के फोटो भी सार्वजनिक किए है| इस्रायल के गोलान पहाडियों की सीमा से यह हमलें हुए, ऐसा आरोप सीरिनय वृत्तसंस्था ने किया| इस हमले में मारे गए लोगों में ईरान से जुडे गुट के सैनिक होने की बात सामने आयी है, पर, इस गुट का नाम सीरियन वृत्तसंस्था ने घोषित नही किया है|

ब्रिटेन स्थित मानव अधिकार संगठन ने भी सीरियन वृत्तसंस्था के दावे की पुष्टी की है| रात में करीबन एक बजें इन तीनों लष्करी ठिकानों पर बडे हमलें होने की बात बताई गई| इन हमलों की वजह से लष्करी अड्डों पर बडी आग भडकने की जानकारी मानव अधिकार संगठन ने प्रत्यक्षदर्शी के दाखिले से साझा की है| इस्रायली सेना के प्रवक्ता हिदाई झिल्बरमन ने सीरियन माध्यमों में साझा हुई जानकारी का संज्ञान लेने की बात कही| पर, विदेशी माध्यमों में जारी होनेवाली खबरों पर प्रतिक्रिया दर्ज ना करना ही इस्रायल की अधिकृत भूमिका होने से इस पर कुछ भी बोलने से झिल्बरमन ने इन्कार किया|

राष्ट्राध्यक्ष बशर अल अस्साद के हुकूमत की सुरक्षा के लिए सीरिया पहुंचे ईरान की लष्करी गतिविधियां बर्दाश्त नही करेंगे, यह बात इस्रायल ने पहले ही स्पष्ट की थी| सीरिया के संघर्ष के आडे ईरान, हिजबुल्लाह और ईरान से जुडी आतंकी संगठनों की हो रही हथियारों की तस्करी हमारे विरोध में होने का आरोप इस्रायल ने रखा था| साथ ही गोलान पहडी के सीमा पर ईरान और ईरान से जुडे गुटों की बढती तैनाती भी इस्रायल की सुरक्षा के लिए खतरा होने का दावा इस्रायल कर रहा है|

इसी कारण सीरिया में ईरान की लष्करी गतिविधियां और ठिकानें एवं हथियारों के भंडार हमारे निशाने पर रहेंगे, यह बात इस्रायल ने पहले ही स्पष्ट की थी| पर, यह हमलें करने के बाद इस्रायल हमलों की जिम्मेदारी स्वीकारता नही| पर, अबतक सीरिया में इस्रायल ने चार सौ से भी अधिक बार हमलें किए है, यह जानकारी इस्रायल के रक्षादलों ने साझा की|

फिलहाल सीरिया में तुर्की ने भी हमलें शुरू किए है| इसपर भी सीरियन सेना से जवाब प्राप्त हो रहा है| इस पर तुर्की ने गुस्सा व्यक्त किया है| इसपर तुर्की ने कडी प्रतिक्रिया दर्ज कर रहा है| तभी दुसरी ओर इस्रयाल ने सीरिया में ईरान और ईरान से जुडी संगठनों को लक्ष्य करना शुरू किया है| तभी रशिया और सीरिनय सेना ने मिलकर अमरिका का समर्थन प्राप्त किए बागी गुटों पर भी कार्रवाई करना शुरू किया है और यह आतंकवाद के विरोध में की गई कार्रवाई होने के दावे किए जा रहे है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.