ईरान हमेशा ही इस्रायल के ‘राडार’ पर रहेगा – इस्रायली गुप्तचर यंत्रणा ‘मोसाद’ के प्रमुख का बयान

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरतेली अवीव: ‘खाडी में कितनी भी उथल पुथल हो, फिर भी ईरान हमेशा ही इस्रायल के राडार पर रहेगा| मोसाद की सबसे अधिक नजर ईरान पर केंद्रीत हुई है| इस में जरा भी बदलाव नही होगा’, यह ऐलान इस्रायल की गुप्तचर यंत्रणा ‘मोसाद’ के प्रमुख योसी कोहेन ने किया है| साथ ही ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर इस्रायल की कडी नजर है, यह भी मोसाद के प्रमुख कोहेन ने बयान किया| इस्रायल के राष्ट्राध्यक्ष रिवलिन की मौजुदगी में हुए एक कार्यक्रम में बोलते समय कोहेन ने यह ऐलान किया|

जागतिक स्तर पर प्रमुख गुप्तचर यंत्रणाओं में समावेश होनेवाले ‘मोसाद’ के लिए आयोजित किए गए इस कार्यक्रम में बोलते समय कोहेन ने मोसाद का ध्यान सबसे अधिक ईरान पर केंद्रीत है, यह दावा किया| ‘ईरान हमेशा ही हमारे लिए प्राथमिकता है| ईरान के परमाणु हथियार, लंबी दूरी के मिसाइल, सटिक हमला करनेवाले मिसाइल एवं इस क्षेत्र में ईरान की गतिविधियां एवं उनकी भूमिका से इस्रायल की सुरक्षा के लिए खतरा है| इसी वजह से ईरान की हर एक गतिविधि इस्रायल के राडार पर रहती है’, यह भी कोहेन ने स्पष्ट की|

पिछले कुछ दिनों की गतिविधियां देखें तो, ‘मोसाद’ के प्रमुख ने किए इस ऐलान की गंभीरता बढने का दावा इस्रायली माध्यम कर रही है| दो दिन पहले इस्रायल के रक्षादलप्रमुख लेफ्टनंट जनरल कोशावी ने ईरान को लेकर अहम चेतावनी दी थी| ‘युद्ध हमेशा ही आखरी विकल्प समझा जाता है| पर कभी कभी किसी समस्या पर युद्ध ही एक जवाब होता है| ऐसे में जब भी अहम युद्ध करने के लिए मजबूर होंगे, तब इस्रायल पूरी तैयारी के साथ उतरेगा| इस्रायल का ईरान को होनेवाला संघर्ष अटल है’, यह इशारा रक्षादलप्रमुख लेफ्टनंट जनरल कोशावी ने दिया था|

साथ ही इस्रायल को ईरान के साथ मर्यादित संघर्ष रोकना नामुमकिन है, यह भी लेफ्टनंट जनरल कोशावी ने बयान किया था| नए वर्ष में इस्रायल को सीधे ईरान या ईरान से जुडे गुटों के हमलों का सामना करना हो भी सकता है| इस्रायल की उत्तर सीमा पर यह हमलें हो सकते है, यह चेतावनी लेफ्टनंट जनरल कोशावी ने दी थी| इसके बाद ‘मोसाद’ के प्रमुख कोहेन ने ईरान की हर एक हरकत पर इस्रायल की कडी नजर होने का बयान किया है| ‘मोसाद’ के प्रमुख ने इस मुद्दे पर अधिक बयान नही किया है| पर, इस्रायल के भूतपूर्व अफसर ने ईरान को लेकर नई चेतावनी साझा की है|

अमरिका ने इराक और सीरिया में ईरान से जुडे गुटों पर किए हवाई हमलों के बाद इस्रायल को आगे और भी सावधानी बरतनी होगी, यह इशारा इस्रायली सेना के गुप्तचर विभाग के प्रमुख अमोस याद्लिन ने दिया है| सीरिया एवं इराक से इस्रायल पर मिसाइल हमलें हो सकते है या हवाई हमलें करनेवाले इस्रायल के विमानों पर ईरान भी कार्रवाई कर सकता है, यह इशारा याद्लिन ने दिया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.