भारत में हो रहा है ७ और ‘वैक्सीन’ का निर्माण – केंद्रीय स्वास्थ्यमंत्री हर्ष वर्धन – अगले महीने से ५० वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों का टीकाकरण शुरू होगा

नई दिल्ली – भारत में कोरोना के ७ और वैक्सीन का निर्माण हो रहा है। देश में फिलहाल कोरोना के दो टीकों का इस्तेमाल करने के लिए मंजूरी प्रदान की गई होकर, उनके द्वारा टीकाकरण की मुहीम शुरू हुई है। लेकिन, भारत एक-दो वैक्सीन पर निर्भर नहीं रह सकता। हर एक भारतीय तक जल्द से जल्द वैक्सीन पहुँचाने के लिए अधिक वैक्सीन का निर्माण होना आवश्‍यक है और इसी दृष्टि से काम शुरू होने की बात केंद्रीय स्वास्थ्यमंत्री हर्ष वर्धन ने कही है। साथ ही,इ अगले महीने से ५० वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों का कोरोना टीकाकरण शुरू होगा, यह जानकारी भी उन्होंने प्रदान की।

देश में करीबन ५८ लाख स्वास्थ्यकर्मी और फ्रन्टलाईन वर्कर्स को रविवार तक टीका दिया गया था। अबतक सबसे अधिक कोरोना का टीकाकरण हुए देशों की सूचि में भारत फिलहाल तीसरें स्थान पर है और टीकाकरण की गति के मामले में पहले स्थान पर है। अधिक से अधिक टीकाकरण हुए देशों की सूचि में अमरीका और ब्रिटेन भारत से आगे हैं।

देश में फिलहाल‘ऑक्सफर्ड-ऐस्ट्राजेनेका’ ने विकसित किए ‘कोविशिल्ड’ और ‘भारत बायोटेक’ वैक्सीन का इस्तेमाल करके टीकाकरण हो रहा हैं। भारत की बड़ी जनसंख्या को देखकर भारत में ८० करोड़ नागरिक कोरोना संक्रमित होंगे और २० लाख संक्रमितों की मौत होगी, यह दावा इस महामारी का संक्रमण शुरू होने पर किया जा रहा था। लेकिन, भारत ने पूरे विश्‍व का अनुमान गलत साबित किया है, यह बयान प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले हफ्ते किया था। साथ ही, भारत में कोरोना की और वैक्सीन का निर्माण हो रहा है और विश्‍व को भारत कोरोना की वैक्सीन की आपूर्ति करेगा, यह विश्‍वास प्रधानमंत्री ने व्यक्त किया था।

इस पृष्ठभूमि पर, केंद्रीय स्वास्थ्यमंत्री हर्ष वर्धन ने अहम जानकारी साझा की है। मात्र दो वैक्सीन विकसित करके भारत रूका नही है। क्यों कि, भारत जैसें देश को सिर्फ दो वैक्सीन पर निर्भर रहना संभव नहीं होगा। देश में १-२ नहीं, बल्कि और ७ वैक्सीन विकसित हो रही हैं। भारत की प्रचंड़ जनसंख्या और आवश्‍यकता को देखें, तो इस क्षेत्र में अनुसंधान होने की तथा इसके लिए और कंपनियों ने आगे आने की आवश्‍यकता है, यह बयान भी हर्ष वर्धन ने किया।

देश में फिलहाल विकसित की गई तीन वैक्सीन का शुरुआती चरणों का परीक्षण शुरू है। अन्य दो वैक्सीन मानवी परीक्षण शुरू होने के पहले के चरण मे होने की जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्यमंत्री ने साझा की। साथ ही, भारत में फिलहाल मंजुरीप्राप्त दोनों वैक्सीन खुले बाज़ार में उपलब्ध कराने की कोई भी योजना ना होने की बात हर्ष वर्धन ने स्पष्ट की। आवश्‍यकता और स्थिति के अनुसार इससे संबंधित निर्णय किया जाएगा, यह बात भी केंद्रीय स्वास्थ्यमंत्री ने कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.