अमरीका चीनी उत्पादनों पर लगाया हुआ कर नहीं हटाएगी – अमरिकी प्रतिनिधि का दावा

us-china-tariffवॉशिंग्टन – अमरीका के पूर्व राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प के कार्यकाल में चीन के उत्पादनों पर लगाए गए कर नहीं हटाए जाएँगे, ऐसा दावा अमरीका के व्यापार प्रतिनिधियों ने किया है। चीन पर लगाए गए कर हटाने पर अमरीका की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुँच सकता है, ऐसा इशारा भी अमरिकी व्यापार प्रतिनिधि कैथरीन ताई ने दिया है। बायडेन प्रशासन द्वारा चीन को लेकर नरम नीति अपनाने के संकेत प्राप्त हो रहे हैं और ऐसे में व्यापार युद्ध के मुद्दे पर अपनाई गई भूमिका ध्यान आकर्षित कर रही है।

चीन व्यापार में अमरीका को लूट रहा है, ऐसा आरोप लगाकर अमरीका के पूर्व राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने चीन के खिलाफ खुलेआम व्यापार युद्ध शुरू किया था। वर्ष २०१८ और २०१९ में ट्रम्प प्रशासन ने अमरीका में आयात हो रहे तकरीबन ५५० अरब डॉलर्स के उत्पादनों पर भारी मात्रा में कर लगाए थे। इस पर प्रत्युत्तर देने के लिए चीन ने भी अमरिकी उत्पादनों पर कर वसूलना शुरू किया था। अमरीका और चीन इन दो शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं में शुरू हुए व्यापार युद्ध ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को भी बड़ा नुकसान पहुँचाया था।

us-china-tariffफिर भी ट्रम्प ने पीछे हटने से स्पष्ट इन्कार किया था। ट्रम्प ने शुरू किए व्यापार युद्ध से झटके लगने के बाद भी चीन ने अमरीका के साथ व्यापारी समझौता करने की गतिविधियाँ शुरू की थीं। बीते वर्ष जनवरी में दोनों देशों के बीच ‘फेज १’ व्यापारी समझौता भी हुआ था। इस समझौते के अनुसार चीन अगले दो वर्षों में अमरीका के कृषि, उत्पादन, ऊर्जा जैसे अहम क्षेत्र से २०० अरब डॉलर्स से अधिक कीमत के सामान आयात करनेवाला था।

अमरिकी उत्पादनों पर चीन ने लगाए हुए कर कम एवं रद किए थे। इसके बदले में अमरीका ने चीन की १६० अरब डॉलर्स के निर्यात पर वसूले जानेवाला कर रद किया था। लेकिन, चीन के २५० अरब डॉलर्स की निर्यात पर लगाया गया २५ प्रतिशत कर बरकरार रखा गया था। अमरीका और चीन के बीच व्यापारी समझौता प्राथमिक चरण पर है और चीन ने इसका उल्लंघन किया तो यह समझौता रद होकर फिर से कर वसूला जाएगा, ऐसा इशारा अमरीका ने दिया था।

us-china-tariffअमरीका के राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन ने चुनावी प्रचार के दौरान ट्रम्प प्रशासन ने लगाए करों में नज़दीकी समय में बदलाव ना करने का वादा किया था। बायडेन प्रशासन के अर्थमंत्री जैनेट येलेन ने भी बीते महीने हुई सुनवाई के दौरान चीन पर लगाए गए कर जारी रहेंगे, यह बात स्पष्ट की थी। व्यापार प्रतिनिधि कैथरीन ताई के बयान से इसकी पुष्टी होती दिख रही है।

‘अमरीका के कई लोग चीन पर लगाए गए कर हटाने की बात कह रहे हैं। लेकिन, चीन पर लगाए गए कर हटाने से अमरिकी अर्थव्यवस्था को बड़ा नुकसान पहुँच सकता है। कर हटाने के बाद होनेवाले बदलाव के लिए अमरिकी कंपनियाँ, व्यापारी, कामगारों की तैयारी नहीं होती तब तक यह कर हटाना उचित नहीं होगा। समझौता करनेवाली पार्टी लाभ से कभी भी दूर नहीं जाएगी, यह ध्यान में रखें’, इन शब्दों में व्यापार प्रतिनिधि कैथरीन ताई ने चीनी उत्पादनों पर लगाए गए कर हटाए नहीं जाएंगे, यह इशारा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.