ईरान, सीरिया के मुद्दे पर रशिया-सऊदी की चर्चा

मॉस्को – ईरान के परमाणु कार्यक्रम के बारे में उदार रवैया अपनाने की तैयारी में होनेवाले अमरीका के बायडेन प्रशासन की नीतियों की गूंजें खाड़ी क्षेत्र में सुनाई दे रहीं हैं। इस पृष्ठभूमि पर, रशिया के उपविदेश मंत्री मिखाईल बोग्दानोव्ह और सऊदी अरब के उप विदेश राज्य मंत्री अदेल बिन अहमद अल-जुबैर के बीच महत्वपूर्ण चर्चा संपन्न हुई। राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ने ईरान के साथ नये सिरे से परमाणु समझौता करने की तैयारी करके, इस्रायल तथा सऊदी अरब और खाड़ी क्षेत्र के अन्य मित्र देशों को दुखाया है। इसका फायदा उठाकर रशिया खाड़ी क्षेत्र में अपना प्रभाव बढ़ाएगा, ऐसी चेतावनी कुछ अमरिकी राजनयिकों ने दी थी। रशिया के उप विदेश मंत्री और सऊदी के उपविदेश राज्यमंत्री में हुई चर्चा, उसमें रशिया ने दिया हुआ प्रस्ताव, यह सब कुछ यही दर्शा रहा है कि अमरिकी राजनयिकों की चिंता बेबुनियाद नहीं है।

रशिया-सऊदीरशियन राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमिर पुतिन ने खाड़ी क्षेत्र के लिए नियुक्त किए विशेष दूत और रशिया के उपविदेश मंत्री बोग्दानोव्ह और सऊदी के जुबैर इनके बीच फोन पर चर्चा संपन्न हुई। इसके लिए सऊदी अरब ने पहल की थी, ऐसी जानकारी रशिया के विदेश मंत्रालय ने दी। इस चर्चा का कुछ विवरण रशिया ने सार्वजनिक किया है। अन्तर्राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समस्याएँ सुलझाने के लिए रशिया और सऊदी को विदेश नीति सर्वसमावेशक करनी पड़ेगी, इस पर दोनों नेताओं के बीच चर्चा हुई।

रशिया-सऊदी

इसमें सीरिया की विद्यमान परिस्थिति और लेबनान की गतिविधियों पर चर्चा संपन्न हुई, ऐसी जानकारी रशिया के विदेश मंत्रालय ने दी। वहीं, ईरान के साथ परमाणु समझौता करने के संदर्भ में जारी गतिविधियों पर दोनों नेताओं ने अपने अपने देश की भूमिका रखी। इसके अलावा सामरिक दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण होनेवाले खाड़ी क्षेत्र की सामूहिक सुरक्षा के बारे में रशिया ने दिए प्रस्ताव पर भी सऊदी विचार कर रहा है, ऐसा रशिया ने कहा है। रशियन सरकार से जुड़ी न्यूज़ एजेंसी ने इस संदर्भ में खबर प्रकाशित की।

सिरिया के अस्साद की हुकूमत से और इस देश में ईरान के बढ़ते प्रभाव से रशिया समाधानी ना होने की खबरें इससे पहले जारी हुईं थीं। लेबनान स्थित हिजबुल्लाह के गुट ने इस संदर्भ में रशिया का दौरा करके विदेश मंत्री लॅव्हरोव्ह से भेंट की होने की जानकारी भी सामने आई थी। उसके बाद रशिया के विदेश मंत्री सर्जेई लॅव्हरोव्ह ने सऊदी का दौरा किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.