‘अल शबाब’ ने किया अमरिकी अड्डे पर हमला

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

नैरोबी/वॉशिंग्टन – पूर्वीय अफ्रीका के केनिया में स्थित अमरिकी अड्डे पर आतंकी हमला हुआ है| इस हमले में एक सैनिक के साथ तीन अमरिकी नागरिक मारे गए है| अफ्रीका की आतंकी संगठन ‘अल शबाब’ ने यह हमला किया है और जवाबी कार्रवाई के दौरान पाच आतंकी ढेर होने की बात कही जा रहीहै| अमरिका की ‘अफ्रीका कमांड’ ने इस हमले की पुष्टी की है|

अमरिका ने केनिया के मंडा बे एअरफिल्ड का बतौर लष्करी अड्डा इस्तेमाल शुरू किया है| इस अड्डे पर अमरिका के विमान?एवं लष्करी दल तैनात है| रविवार की सुबह अल कायदा से जुडी संगठन ‘अल शबाब’ ने इस अड्डे पर बडा हमला किया| इस दौरान अल शबाब ने बडे विस्फोट करवाए एवं हमलें में राकेटस् एवं ग्रेनेडस् का भी प्रयोग किया| 

इस दौरान हवाई अड्डे पर मौजुद कुछ अमरिकी विमानों को आग लगाई गई और इससे काफी बडा नुकसान हुआ है| साथ ही अमरिकी सेना के हथियारी विमानों को भी नुकसान पहुंचाया गया है और ‘अफ्रीकॉम’ ने इस बात की पुष्टी की है| हमले में एक अमरिकी सैनिक मारा गया है और साथ ही अड्डे पर काम कर रहें दो अमरिकी कान्ट्रैक्टर भी मारे गए है| इसके अलावा दो अमरिकी सैनिक घायल हुए है|

इसके बाद अमरिका एवं केनिया की सेना की जवाबी कार्रवाई में पांच आतंकी मारे गए है और कुछ हमलावरों को पकडा भी गया है| उनसे काफी बडी संख्या में हथियार बरामद किए गए है| ‘अल शबाब’ ने इस हमले की जिम्मेदारी स्वीकारी है| 

करीबन १० घंटे चले इस संघर्ष से पहले पिछले हफ्ते में अल शबाब ने सोमालिया में बडा बम धमाका करवाकर करीबन ८० लोगों की हत्या की थी| इसके बाद अमरिका ने किए ड्रोन हमले में अल शबाब के सात आतंकी मारे गए थे|

इससे पहले अक्टुबर २०१७ में किए गए कार विस्फोट में ५०० से भी अधिक लोगों की मौत हुई थी| सोमालिया में अमरिका, अफ्रीकी महासंघ और स्थानिय सेना ने आतंकवाद विरोधी कार्रवाई में अल शबाब का प्रभाव कम करने का दावा किया है| फिर भी सीधे अमरिकी अड्डे पर हुए हमले ने यह दावा खाली होने की बात दिखाई है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.