महाराष्ट्र में कोरोना के ६३ हज़ार नए मामले – ३४९ संक्रमितों की मौत

नई दिल्ली/मुंबई – महाराष्ट्र में रविवार के दिन कोरोना के ६३ हज़ार से अधिक नए मामले पाए गए और ३४९ संक्रमितों की मौत हुई। महाराष्ट्र में चौबीस घंटों के दौरान दर्ज़ हुए कोरोना के मामलों का यह रिकॉर्ड है और इसके साथ ही राज्य में कोरोना ने चिंता बढ़ाई है। राज्य सरकार सोमवार के दिन लॉकडाउन का निर्णय कर सकती है, ऐसे संकेत राज्य सरकार ने दिए हैं। इसके लिए मंत्रिमंडल की बैठक का आयोजन हो रहा है। देश में शनिवार से रविवार की सुबह तक कोरोना के १.५२ लाख नए मामले दर्ज़ हुए और इनमें से सबसे अधिक संक्रमित महाराष्ट्र में सामने आए हैं। मात्र चौबीस घंटों के दौरान डेढ़ लाख से अधिक कोरोना के मामले पाए जानेवाला भारत विश्‍व का दूसरा देश बना है।

maharashtra-coronaदेश में ऐक्टिव कोरोना संक्रमितों की संख्या ११ लाख से अधिक हुई है। इनमें से सबसे अधिक ५.६५ लाख मामले महाराष्ट्र में हैं। साथ ही महाराष्ट्र में अब तक पाए गए कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या ३४ लाख से अधिक हुई है और मृतकों की संख्या ५८ हज़ार तक जा पहुँची है। देश में कोरोना से सबसे अधिक मौतें महाराष्ट्र में ही हुई हैं और देश में कुल १.६९ संक्रमित मृत हुए हैं।

रविवार के दिन महाराष्ट्र में कोरोना के ६३,२९४ नए मामले दर्ज़ हुए और ३४९ संक्रमित मृत हुए। मुंबई में १० हज़ार मामले सामने आए हैं और ५८ की मौत हुई। पुणे शहर में कोरोना के ६६७९ संक्रमित पाए गए हैं और ४८ की मौत हुई। नागपुर में ७ हज़ार संक्रमित पाए गए और ६३ की मौत हुई। राज्य में कोरोना के बढ़ते संक्रमण की पृष्ठभूमि पर आज अलग अलग बैठकों का आयोजन हुआ। राज्य के मुख्यमंत्री ने शनिवार के दिन सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया। इसके बाद रविवार के दिन कृतिक दल के साथ बैठख हुई। इस बैठक के दौरान प्रतिबंधों का स्वरूप, इसके कार्यान्वयन के मुद्दे पर चर्चा हुई। इसके बाद, सरकार ८ से १४ दिनों के लॉकडाउन का निर्णय करेगी, यह बात स्पष्ट हुई है। सोमवार के दिन मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय होगा। १४ अप्रैल के बाद लॉकडाउन शुरू हो सकता है, ऐसी खबरें भी प्राप्त हुई हैं।

देश में कोरोना के सबसे अधिक मामले सात राज्यों में पाए जा रहे हैं। साथ ही १६ राज्यों में संक्रमितों की संख्या तेज़ी से बढ़ रही है। इनमें महाराष्ट्र, छत्तीसगड़, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, दिल्ली, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश, गुजरात, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, केरल का समावेश है। रविवार के दिन दिल्ली में तकरीबन ११ हज़ार मामले दर्ज हुए। कर्नाटक में १० हज़ार से अधिक, उत्तर प्रदेश में १५ हज़ार से अधिक मामले सामने आए। उत्तर प्रदेश में कोरोना के मामलों का यह नया रिकॉर्ड है। इस पृष्ठभूमि पर केंद्र सरकार इन राज्यों को लगातार सुझाव दे रही है और कुछ राज्यों में केंद्रीय टीम भी भेजी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.