महाराष्ट्र में २४ घंटों के दौरान कोरोना के १६,६२० नए मामले

नई दिल्ली/मुंबई – महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते संक्रमण ने चिंता बढ़ाई है। बीते दो दिनों से राज्य में १५ हज़ार से अधिक नए मामले दर्ज़ हुए हैं। रविवार के दिन चौबीस घंटों के दौरान राज्य में पाए गए कोरोना के नए मामलों की संख्या १६ हज़ार से अधिक हुई। इस दौरान राज्य में ५० संक्रमितों की मौत हुई। देश में कोरोना के ऐक्टिव संक्रमितों की संख्या २.१० लाख हुई है। इनमें से १.२६ लाख संक्रमित महाराष्ट्र में हैं। इस वजह से राज्य में ‘लॉकडाउन’ लगने का संकट बढ़ने की बात दिख रही है। राज्य के मुख्यमंत्री ने फिर से अंतिम इशारा देकर नियमों का पालन ना करने पर सख्त निर्णय करने के अलावा कोई चारा नहीं रहेगा, यह बात स्पष्ट की है।

corona-maharashtraमहाराष्ट्र में कोरोना के नए मामले बढ़ रहे हैं। रविवार के दिन राज्य में कोरोना के १६,६२० नए मामले दर्ज़ हुए। मुंबई में कोरोना के २ हज़ार संक्रमित सामने आए हैं और ७ संक्रमित मृत हुए। ठाणे क्षेत्र में ३,६७६ मामले पाए गए और ११ की मौत हुई।

इसके अलावा विदर्भ में जिला प्रशासन और पालिका प्रशासनों ने ‘लॉकडाउन’, रात के समय ‘कर्फ्यु’ लगाने का निर्णय करने के बावजूद संक्रमितों की संख्या में कमी दिखाई नहीं दे रही है। नागपुर क्षेत्र में कोरोना के २,८६२ नए मामले पाए गए हैं और १२ संक्रमितों की मृत्यु हुई। अकोला क्षेत्र में १,३८८ मामले पाए गए हैं और औरंगाबाद क्षेत्र में १,२८९ मामले दर्ज़ हुए।

पुणे क्षेत्र में कोरोना के ३,६०९ नए संक्रमित पाए गए। ठाणे क्षेत्र के बाद सबसे अधिक संक्रमित पुणे क्षेत्र में पाए गए हैं। फिलहाल राज्य के अमरावती, नागपुर, अकोला और परभणी जिलों में ‘लॉकडाउन’ लगाने का सख्त कदम उठाया गया है। रविवार के दिन लातुर में ‘नाईट कर्फ्यु’ की घोषणा हुई। कोरोना का बढ़ता संक्रमण रोकने के लिए राज्य में फिर से ‘लॉकडाउन’ की घोषणा होने की संभावना लगातार व्यक्त की जा रही है। मुख्यमंत्री ने भी इस पर लगातार इशारे दिए हैं। ‘लॉकडाउन’ घोषित करने की इच्छा नहीं है, फिर भी स्थिति नियंत्रण के बाहर गई तो सख्त निर्णय करने के अलावा अन्य विकल्प नहीं रहेगा, यह इशारा मुख्यमंत्री ने फिर से दिया है।

इसी बीच शनिवार से रविवार की सुबह तक के २४ घंटों में देशभर में कोरोना के २५,३२० नए मामले दर्ज़ हुए। नवंबर के बाद पहली बार देश में मात्र २४ घंटों में कोरोना के नए मामले सामने आने की मात्रा इस हद तक जा पहुँची है। इनमें से ६० प्रतिशत संक्रमित महाराष्ट्र में पाए गए हैं। इसके साथ ही देश में देखे जा रहे ८७ प्रतिशत कोरोना संक्रमित मात्र ६ राज्यों में सामने आ रहे हैं, ऐसा केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग ने कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.