इंडोनेशिया में सुनामी का कहर २०० से अधिक लोगों की मृत्यु

जकार्ता – शनिवार के दिन ज्वालामुखी फटने से निर्माण हुई सुनामी ने इंडोनेशिया में कहर ढाया| यहा सुनामी ने मचाई तबाही में २२२ से अधिक लोगों की बलि ली है| इस भयंकर आपत्ति में ८४३ लोक जख्मी हुए हे, यह कहा जा रहा है| इंडोनेशिया के जावा-सुमात्रा इन द्विपों के सुंदा स्ट्रेट के द्विप को सुनामी का काफी बडा झटका लगा| इस झटके से वहा की कई इमारत तबाह हुई| इंडोनेशिया की यंत्रणाओं तुरंत बचाव कार्य शुरू किया| लेकिन रविवार के दिन भी इस सुनामी ने मचाई तबाही का पूरा चित्र स्पष्ट हो ना सका|

इंडोनेशिया के स्थानिय समय के अनुसार लगभग रात ९.३० बजे एक द्वीप पर ज्वालामुखी का प्रकोप हुआ| क्राकाटोआ नाम के इस ज्वालामुखी का विस्फोट होने से लगभग १५ से २० मीटर ऊंचाई की सुनामी की लहरें उठी थी| इन लहरों ने जावा एवं सुमात्रा द्वीप पर होनेवाले सुंदा द्वीप पर तबाही की| वहां होनेवाली बहुमंजिला इमारते इन लहरों के झटकों से धाराशाई हुई| इन लहरों की वजह से कई मोटर कार एवं बड़े कंटेनर्स भी बह गए| एक जगह पाश्चात्य संगीत का कार्यक्रम शुरू होते समय सुनामी के लहरों ने किए वाताहात का वीडियो वायरल हुआ है| इसकी वजह से इस आपत्ति की भीषणता दुनिया के सामने आई है| इस आपत्ति में अबतक २२२ लोग बलि होने की बात कही जा रही है| पर मृतों की संख्या इससे अधिक हो सकती है, ऐसी चिंता व्यक्त की जा रही है|

जख्मी की संख्या ८४३ के ऊपर होने की जानकारी दी जा रही है| इंडोनेशिया के यंत्रणा ने इस आपत्ति के बाद तत्काल बचाव कार्य शुरू किया है| एक ही समय पर बचाव कार्य एवं तलाश मुहिम कार्यान्वित करने की चुनौती इंडोनेशियन यंत्रणा के सामने थी| रेड क्रॉस एवं रेड क्रीसेंट सोसायटी इस अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने इंडोनेशिया में मदद कार्य शुरू किया है|

पेनदेंगलॉन्ग, सेरंग एवं दक्षिण लैंपुग इस किनारपट्टी से जुड़े हुए प्रदेश को इस आपत्ति का सबसे अधिक झटका लगा है| इंडोनेशिया के द्वीप पर ज्वालामुखी का विस्फोट हो सकता है, ऐसी गहरी आशंका पिछले ४ से ५ दिनों से जताई जा रही थी| पर उसकी तीव्रता इतनी बड़ी होगी एवं इसकी वजह से इतने प्रलयकारी सुनामी की लहरें उठेंगी, इसका अंदाजा किसी को भी नहीं था|

पिछले वर्ष २८ सितंबर के रोज इंडोनेशिया में हुए भूकंप एवं उठी सुनामी की लहरों की चपेट में २२५६ लोगों की जान गई थी एवं १० हजार से अधिक लोग जख्मी हुए थे| तथा इस आपत्ति में लापता हुए लोगों की संख्या हजारों पर होने की बात कही जा रही है| इस भयंकर संकट को ३ महीने हो रहे थे कि अब इंडोनेशिया को सुनामी का दुबारा झटका लगा है| २००४ वर्ष में इंडोनेशिया को सबसे भीषण सुनामी के संकट का सामना करना पड़ रहा था| उस आपत्ति के दौरान डेढ़ लाख से अधिक लोगों की जान गई थी|

Leave a Reply

Your email address will not be published.