फिलिपाईन्स में सेना तथा ‘आयएस’-संलग्न गुटों के बीच तीव्र संघर्ष; ३१ आतंकवादियो के साथ ४४ लोगों की मौत

मनिला, दि. २८ : फिलिपाईन्स के मिंदानाओ द्वीप पर फिलिपिनी सेना और ‘आयएस’संलग्न आतंकवादी गुटों के बीच तीव्र संघर्ष शुरु हुआ है| फिलिपाईन्स के राष्ट्राध्यक्ष रॉड्रिगो दुअर्ते ने कुछ दिन पहले इसी इलाके में ‘मार्शल लॉ’ लागू करने का ऐलान किया था| ‘आयएस’संलग्न आतंकवादी गुट का प्रमुख इस्निलॉन हॅपिलॉन को पकड़ने की कोशिश नाक़ाम हो जाने के बाद संघर्ष शुरू हुआ है| आतंकवादी गुट ‘मारावी’ शहर के कुछ इलाके पर कब्जा करने में क़ामयाब हुए हैं|

आयएस’संलग्न आतंकवादी

फिलिपिनी सेना ने अतिरिक्त सेना की टुकड़ी और हेलिकॉप्टर्स की सहायता से ‘मारावी’ इलाके में आक्रामक कार्रवाई हाथ में ली है| शुक्रवार से ‘मारावी’ में आतंकवादियों की संदिग्ध जगहों पर हेलिकॉप्टर्स ने रॉकेट्स से हमले शुरू कर दिये हैं| इसके साथ ही, शहर का हर एक इलाका छान मारा जा रहा है| इसमें कुछ जगहों पर सेना और आतंकवादियों में मुठभेड़ शुरू है|

‘मारावी’ शहर में करीब दो लाख से ज़्यादा नागरी बस्ती रहने के कारण सेना को कार्रवाई करने में दिक्कते आ रही हैं| लेकिन सेना ने शहर के बाहर विस्थापित होनेवाले नागरिकों को सुरक्षा प्रदान की है| हज़ारों नागरिक बाहर आये हैं ऐसा कहा जाता है| ‘आयएस’ से जुड़े ‘मऊते’ इस गुट ने मंगलवार को किये हमले में, सरकारी कार्यालय और महत्त्वपूर्ण इमारतों पर कब्ज़ा करने में सफलता हासिल की थी|

पाँच दिन से ज़्यादा समय तक सैनिकी कार्रवाई चल रही है, फिर भी सेना को अभी भी शहर पर पूरी तरह से कब्जा करने में सफलता नहीं मिली है| पिछले पाँच दिनों की कार्रवाई में ३१ आतंकवादियों को मार गिराने का दावा सेना ने किया है| लेकिन फिर भी आतंकवादियों द्वारा कड़ा संघर्ष शुरू है| इसमें विदेशी आतंकवादियों का भी समावेश रहने की जानकारी उजागर हुई है| ‘आयएस’-संलग्न आतंकवादी गुट का प्रमुख हॅपिलॉन अभी भी शहर में है| आतंकवादी गुटों द्वारा उसे बाहर निकालने की कोशिश शुरू है, ऐसा सेना द्वारा कहा गया है|

शुक्रवार को फिलिपाईन्स के राष्ट्रध्यश्र दुअर्ते ने सेना को पूरी तरह से छूट देने के आदेश जारी करके आतंकवादियों को मार गिराने के निर्देश दिये हैं| फिलिपिनी जनता की रक्षा के लिए पूरे देशभर में मॉर्शल लॉ का ऐलान किया जायेगा, ऐसी चेतावनी दुअर्ते ने पहले भी दी है| इसी दौरान फिलिपिनी राष्ट्राध्यक्ष ने लागू किये ‘मॉर्शल लॉ’ को और ‘आयएस’विरोधी कार्रवाई को अपना समर्थन होने का अमरीका तथा रशिया ने ऐलान किया है|

फिलिपाईन्स में चल रहे संघर्ष से, अग्नेय एशिया में ‘आयएस’ के बढ़ते प्रभाव का मसला फिर एक बार चर्चा में आया है| फिलिपाईन्स के साथ इंडोनेशिया और मलेशिया में ‘आयएस’ के समर्थकों की संख्या एवं कारनामें बढ़ रहे होने का रिपोर्ट पिछले सालभर में सामने आया है| इंडोनेशिया में पिछले साल हुए दो आत्मघातकी विस्फोटकों के पीछे भी ‘आयएस’ इस आतंकवादी संगठन का हाथ रहने का दावा किया गया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.