‘शटडाउन’ तथा ब्याज दरों के बढ़ने की पृष्ठभूमि पर अमरिका के शेयर बाजार में गिरावट

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

वॉशिंगटन – अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष ने ‘मेक्सिको वॉल’ के प्रावधान के अतिरिक्त खर्च के विधायक पर हस्ताक्षर देने से इनकार करना, ‘फेडरल रिझर्व्ह’ से ब्याज के दरों में की गई वृद्धि और व्यापार युद्ध की पृष्ठभूमि पर अमरिका के शेयर बाजार में गिरावट आ गई हैं। ‘डाउ जोन्स’, ‘एसअॅण्डपी५००’ और ‘नॅस्डॅक’ अमरिका के तीनों शेयर बाजारों को इस दशक का सबसे बड़ा नुकसान सहन करना पढ़ रहा है और उसके परिणाम जागतिक शेयर बाजार पर भी उमड़ने का दिख रहा है। अमरिका के भूतपूर्व संसद सदस्य रॉन पॉल ने हाल ही में शेयर बाजार की उत्तल-पुथल के कारण साल १९२९ की मंदी से अधिक विकट परिस्थिति निर्माण हो जाएगी ऐसी चेतावनी दिई थीं।

शुक्रवार को अमरिका के तीनों शेयर बाजारों में हुई गिरावट रिकॉर्ड होकर उसमें प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनियों को बड़ा झटका लगने का सामने आया है। शुक्रवार को ‘डाउ जोन्स’ ४१४ अंकों से गिरकर २२,४४५ अंकों पर फिर स्थिर हुआ है। ‘नॅस्डॅक‌कम्पोझिट इंडेक्स’ में लगभग १९५ अंकों की गिरावट होते हुए ‘एसअॅण्डपी ५००’ ५०.८ अंकों से गिरा है। ‘नॅस्डॅक‌कम्पोझिट इंडेक्स’ इस सप्ताह में ८ प्रतिशत से अधिक गिरते हुए साल २०१८ में प्राप्त किई उच्च संख्या की तुलना में लगभग २० प्रतिशत की गिरावट होने का सामने आ रहा है।

अमरिका के शेयर बाजार के इस गिरावट का झटका ऑस्ट्रेलिया और जापान के ‌साथ आशियाई शेयर बाजारों को भी लगा है। ऑस्ट्रेलिया के शेर सेंसेक्स ०.७ प्रतिशत से गिरा है और जापान के ‘निक्केई’ में १.१ प्रतिशत से गिरावट हुई है। कच्चे तेल के दर भी गिरने के कारण ‘ब्रेंट क्रूड ऑईल’ की कीमत ५३.५२ डॉलर्स प्रति बैरल ऐसी दर्ज की गई है।

शेयर बाजार के इस गिरावट के कारण ‘फेडरल रिझर्व्ह’ का निर्णय और ‘शटडाउन’ ही प्रमुख कारण माने जाते हैं। अमरिका के ‘फेडरल रिझर्व्ह’ ब्याज दरों में ०.२५ प्रतिशत की वृद्धि करने का निर्णय लिया है। वर्तमान में अमरिका का ब्याज दर २.२५ प्रतिशत होकर नई वृद्धि के बाद वे २.५० प्रतिशत हो गए हैं। ‘फेडरल रिझर्व्ह’ के प्रमुख जेरोम पॉवेल ने, देश की आर्थिक व्यवस्था के संबंध में चिंता व्यक्त करते हुए ब्याज दर बढ़ाने की घोषणा किई थीं। साल २०१८ में ‘फेडरल रिझर्व्ह’ में ब्याज दरों में वृद्धि यह चौथी बार हो रही है।

अमरिका चीन व्यापार युद्ध भी इस गिरावट का महत्वपूर्ण घटक साबित हुआ है और वरिष्ठ अधिकारियों ने समझौता होने की संभावना नहीं होने के संकेत दिए हैं। राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प के व्यापारी सलाहकार पीटर नॅव्हॅरो ने अमरिका और चीन के बीच लंबी अवधि का व्यापारी समझौता होना कठिन होने का कथित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.