चीन यदि रशिया के पक्ष में हुआ तो तीसरा विश्वयुद्ध छिड़ेगा – यूक्रेन के राष्ट्राध्यक्ष ज़ेलेन्स्की की चेतावनी

किव/बीजिंग/मास्को – ‘रशिया-यूक्रेन युद्ध में चीन रशिया का समर्थन न करे, यही हमारे लिए अहम है। चीन यूक्रेन के पक्ष में रहे, यह हम चाहते हैं। लेकिन, मौजूदा समय में यह मुमकिन होगा, ऐसा हमें नहीं लगता। इस युद्ध में पुख्ता क्या हो रहा है, इसका उचित मूल्यांकन करने का एक अवसर चीन के पास है क्योंकि, यदि चीन ने रशिया से गठबंधन किया तो इससे तीसरा विश्वयुद्ध छिड़ सकता है और चीन को इसका अहसास है, इन शब्दों में यूक्रेन के राष्ट्राध्यक्ष वोलोदिमीर ज़ेलेन्स्की ने तीसरे विश्व युद्ध के प्रति आगाह किया।

रशिया-यूक्रेन युद्ध में चीन अब तक स्पष्ट तौर पर किसी के भी पक्ष में खड़ा नहीं है। लेकिन, चीन गुप्त रूप से रशिया को भारी मात्रा में सहयोग कर रहा है, ऐसे दावे पश्चिमी यंत्रणा और माध्यम कर रहे हैं। रशिया-यूक्रेन युद्ध में पश्चिमी देशों ने रशिया पर भारी प्रतिबंध लगाए हैं। इन प्रतिबंधों का विरोध करके चीन ने रशिया के साथ व्यापारी सहयोग और अन्य क्षेत्रों का कारोबार अधिक बढ़ाया रहा है। इसमें ईंधन आयात का भी समावेश है। रशियन ईंधन का चीन द्वारा आयात अब विक्रमी स्तर पर पहुँचा होने की रपट हाल ही में सामने आयी है।

इसके अलावा चीनी कंपनियां रशिया को सेमीकंडक्टर्स, ड्रोन्स, सैटेलाईट से प्राप्त फोटों के अलावा अन्य प्रौद्योगिकी सहयोग भारी मात्रा में प्रदान कर रही हैं। रशिया-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद रशिया और चीन के वरिष्ठ नेताओं ने एवं अधिकारियों ने आपस में कई बार मुलाकात की है। यूक्रेन पर हमला करने से पहले भी रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने चीन के राष्ट्राध्यक्ष शी जिनपिंग से चर्चा की थी। नए साल की पृष्ठभूमि पर दोनों नेताओं में वीडियो कान्फरन्सिंग भी हुई थी। इस दौरान दोनों देशों के सहयोग को नई उंचाई प्राप्त होने के बयान भी किए गए थे। अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष बायडेन यूक्रेन दौरे पर होते हुए चीन के विदेश सलाहकार वैंग यी रशिया पहुंचे। यह बात भी ध्यान आकर्षित कर रही है।

यूरोप में शुरू म्युनिक परिषद की पृष्ठभूमि पर अमरिकी विदेश मंत्री एंथनी ब्लिंकन ने चेतावनी दी थी कि, चीन अब रशिया को घातक और प्रगत हथियार प्रदान कर सकता है। इसके गंभीर परिणाम चीन को भुगतने पडेंगे, यह इशारा भी उन्होंने दिया था। ऐसे में यूक्रेन के राष्ट्राध्यक्ष का यह इशारा इसी का हिस्सा दिखाई दे रहा है।

मराठी

Leave a Reply

Your email address will not be published.