इस्रायल ने सौदी से सैन्य सहयोग की कोशिश बढ़ाई – अमरिकी वृत्तसंस्था का दावा

वॉशिंग्टन – इस्रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेत्यान्याहू ने सौदी अरब के साथ सैन्य सहयोग स्थापित करने की गतिविधियां शुरू की हैं। ईरान के बढ़ते खतरे की पृष्ठभूमि पर इस्रायल और सौदी में यह सहयोग हो रहा है, ऐसा दावा ‘ब्लूमबर्ग’ नामक अमरिकी वृत्तसंस्था ने किया। इस्रायल ने पहल करके उसकी कोशिश शुरू की है। अगले कुछ दिनों में प्राग में इस्रायल और सौदी के अधिकारियों की इस विषय पर चर्चा हो सकती है, यह भी इस वृत्तसंस्था ने सूत्रों के दाखिले से कहा है।

एक महीना पहले इस्रायल में सरकार का गठन करने के साथ प्रधानमंत्री बेंजामिन नेत्यान्याहू ने अब्राहम समझौते में सौदी अरब को शामिल करने का ऐलान किया था। इस्रायल के विभिन्न माध्यमों को दिए गए साक्षात्कार में नेत्यान्याहू ने अपनी इस योजना का बयान किया था। लेकिन, पिछले महीने से इस्रायल के प्रधानमंत्री वर्णित सहयोग के लिए विशेष गतिविधियां करते दिखाई नहीं दिए थे। लेकिन, अमरिकी वृत्तसंस्था ने साझा की हुई जानकारी के अनुसार बायडेन प्रशासन ने इसके लिए मध्यस्थता की भूमिका अपनाई है।

जनवरी में अमरीका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने इस्रायल का दौरा करके प्रधानमंत्री नेत्यान्याहू से मुलाकात की थी। इसी दौरान सौदी को अब्राहम समझौते में शामिल करने पर चर्चा हुई थी। इस समझौते में सौदी शामिल हुआ तो इस क्षेत्र के शांति का दायरा बढेगा, यह विश्वास इस्रायल के प्रधानमंत्री ने व्यक्त किया था। ईरान का परमाणु कार्यक्रम और आतंकवादी संगठनों को रोकने में सौदी का सहयोग अहम साबित होगा, ऐसा बयान प्रधानमंत्री नेत्यान्याहू ने किया था।

अमरिकी विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने कुछ दिन पहले सौदी अरब का दौरा किया था। इस दौरान अमरिकी अधिकारियों ने ‘गल्फ को-ऑपरेशन काऊन्सिल’ के सदस्य देशों से मुलाकात की। सौदी के साथ बैठक में इस्रायल के सहयोग से संबंधित प्रस्ताव का दावा किया जा रहा है। लेकिन, पैलेस्टिन का मुद्दा खत्म हुए बिना सौदी इस्रायल के साथ राजनीतिक स्तर पर सहयोग स्थापित नहीं कर सकता, ऐसा इस वृत्तसंस्था ने कहा है। लेकिन, ईरान विरोधी गुट के लिए सौदी के साथ सैन्यकी एवं गोपनीय जानकारी के आदान-प्रदान का सहयोग स्थापित करने की तैयारी इस्रायल ने की है।

अमरिकी वृत्तसंस्था ने इन गतिविधियों से संबंधित अपने सूत्रों के दाखिले से यह खबर प्रसिद्ध की है। अब जल्द ही इस्रायल और सौदी के प्रतिनिधियों की यूरोप के चेक रिपब्लिक की राजधानी प्राग में विशेष बैठक होगी। जर्मनी के म्युनिक में सुरक्षा संबंधित बैठक का आयोजन हो रहा है। इस बैठक में सौदी के नेता ने पैलेस्टिनी प्रधानमंत्री से चर्चा करने की जानकारी सामने आ रही है। ऐसी स्थिति में प्राग में इस्रायल और सौदी के अधिकारियों में होनेवाली चर्चा की ओर विश्लेषकों की नज़रे लगी हैं।

इस्रायल और सौदी के अधिकारियों ने पहले भी अमरीका और यूरोपिय देशों में गुप्त बैठक करने की खबरें प्रसिद्ध हुई थीं। साल २०२० में इस्रायल के प्रधानमंत्री नेत्यान्याहू ने सौदी के निओम शहर की गुप्त यात्रा करके क्राऊन प्रिन्स मोहम्मद बिन सलमान से मुलाकात करने के दावे किए गए थे। ऐसे में सौदी की अनुमति से ही यूएई और बहरीन ने इस्रायल के साथ अब्राहम समझौता किया होगा, यह भी कहा जा रहा है। ऐसी स्थिति में ईरान के खिलाफ इस्रायल और सौदी के सैन्य सहयोग पर हो रही चर्चा ध्यान आकर्षित कर रही है।

मराठी

Leave a Reply

Your email address will not be published.