तीसरे विश्वयुद्ध के खतरे का जनता को पर्याप्त अहसास नहीं है – शीर्ष उद्यमी एलॉन मस्क

वॉशिंग्टन – तीसरे विश्व युद्ध की आग कभी भी लग सकती है। लेकिन, अधिकांश जनता को अब भी इसका अहसास तक नहीं  है, ऐसा दावा विश्व के शीर्ष उद्यमी एलॉन मस्क ने किया। सोमवार को संयुक्त राष्ट्र संगठन के महासचिव एंटोनियो गुतेरस ने व्यापक युद्ध का ड़र व्यक्त किया था। इससे जुड़े मुद्दे पर बयान करते हुए मस्क ने यह कहा है।

विश्व निद्रावस्था में व्यापक युद्ध की खाई की ओर बढ़ रहा है, ऐसी चिंता हमें सता रही है, ऐसा इशारा गुतेरस ने दिया था। ल्युक रुसकोवस्कि नामक राजनीतिक विश्लेषक ने इस पर अपना विचार व्यक्त करते हुए विश्व समुदाय को तीसरा विश्वयुद्ध टालना होगा, ऐसा कहा था। इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए मस्क ने तीसरे विश्वयुद्ध की आग कभी भी लग सकती है और अधिकांश जनता को इसका अहसास तक न होने का दावा किया। पिछले साल रशिया-यूक्रेन संघर्ष पर बोलते हुए भी मस्क ने तीसरे विश्वयुद्ध से संबंधित बयान करके ध्यान आकर्षित किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.