‘अलेप्पो की जीत के बाद ईरान के सामने बाहरीन, येमेन और इराक का लक्ष्य’ : ईरान के अधिकारी का ऐलान

इरबिल, दि. २० : ‘सीरिया के अलेप्पो को दुश्मनों से आज़ाद करने के बाद हम जल्द ही बाहरीन, येमेन और इराक को आज़ाद करेंगे, ऐसा ऐलान ईरान के ‘रिव्होल्युशनरी गार्ड्स’ के डिप्युटी जनरल हुसैन सलामी ने किया| आनेवाले समय में ईरान की विस्तारवादी आक्रामक नीति ईरानी अधिकारियों की बयानबाजी से साफ हो रही है, ऐसा दावा खाड़ी देशों की समाचार एजन्सियाँ करने लगी हैं|

इराकलगभग एक महीने से चल रहे संघर्ष के बाद अस्साद हुक़ूमत की सेना ने अलेप्पो शहर के ९८ प्रतिशत इलाके पर कब्जा किया होकर, यहाँ के आतंकवादियो के साथ ही, अमरीका और सौदी अरेबिया समर्थक विद्रोहियों को भगाने में सीरियन सेना को कामयाबी मिलती नजर आ रही है| इसके साथ ही, अलेप्पो के हज़ारो नागरिकों को सफलतापूर्वक शहर से बाहर निकाला जा रहा है| यह बड़ी सफलता है, ऐसा जनरल ‘हुसैन सलामी’ ने कहा है|

‘इस जीत की वजह से खाड़ी प्रदेश के अन्य देशों की भी उम्मीदें जाग उठी हैं| अलेप्पो की जीत बाहरीन में दोहरायी जायेगी| येमेन की जनता भी खुश हो जायेगी; वहीं, इराक के मोसूल की जनता भी जल्द ही इस प्रकार की जीत का अनुभव करेगी,’ ऐसा सूचक बयान सलामी ने किया|

इराकयेमेन और बहारीन की जनता ने उनके शत्रु के खिलाफ़ शुरू किये हुए संघर्ष में, ईरान इन दोनो देशों की जनता के साथ खड़ा है, ऐसा ऐलान सलामी ने किया| येमेन में हौथी विद्रोहियों को ईरान से मदद दी जा रही है, यह बात सलामी ने मान ली| ईरान हौथी विद्रोहियों को लंबी पहुँच के रॉकेट्स भेज रहा है, ऐसी जानकारी जनरल सलामी ने दी| साथ ही, ये रॉकेट्स दुश्मनों के ठिकानों पर हमला कर सकते हैं, ऐसा दावा भी उन्होंने किया|

ईरान येमेन के हौथी विद्रोहियों को हथियारों की सहायता कर रहा है, ऐसा आरोप इससे पहले भी सौदी अरेबिया, अमरीका, साथ ही, सौदी के मित्रदेशों ने किया था| लेकिन ईरान ने उसपर लगाये सभी इल्ज़ाम झुठला दिए थे| लेकिन ‘रिव्होल्युशनरी गार्ड्स’ के डिप्युटी ने ही हौथी विद्रोहियों के साथ के सहयोग के बारे में खुलासा किया होने के कारण, इस मामले में रहनेवाली ईरान की भूमिका अब सुस्पष्ट हुई है|

सौदी तथा सौदीसमर्थक खाड़ी देशों की मीडिया ने, सीरिया के संघर्ष में जीत मिलने के आसार दिखने के बाद ईरान विस्तारवादी नीति अपना रहा होने के दावे करना शुरू कर दिया है| इसके लिये ईरान के ‘रिव्होल्युशनरी गार्ड्स’ के प्रवक्ता ब्रिगेडिअर जनरल ‘रमादान शरीफ’ के बयान का दाखिला इन मीडिया ने दिया है|

अन्य खाड़ी देशों में सेना घुसाकर अपना विस्तार करने की तैयारी ईरान ने कर रखी है, ऐसा ब्रिगेडिअर जनरल ‘रमादान शरीफ’ ने कहा था, ऐसा दावा इन मीडिया ने किया है| लेकिन ईरान की ओर से इस बात की पुष्टि नहीं की गयी है| लेकिन खाड़ी की मीडिया ने किया हुआ यह दावा, यह सौदी अरेबिया और मित्रदेशों ने ईरान के खिलाफ शुरू की प्रचारमुहिम का हिस्सा है, ऐसा दिख रहा है|

पिछले कुछ महीनों से खाड़ी देशों को ईरान के विस्तारवाद का डर सताने लगा है, ऐसी आलोचना सौदी अरेबिया से लगातार की जा रही होकर, सौदी के मित्रदेश उसकी पुष्टि कर रहे हैं| लेकिन ईरान ने उसपर किए गए इन आरोपों को नकारा होकर, उल्टा सौदी अरेबिया की नीतियाँ, खाड़ी तथा पर्शियन आखात में अस्थिरता फैलानेवाली है, ऐसा इल्जाम लगाया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.