अमरिकी डॉलर दो दशकों के सर्वोच्च स्तर पर – युआन ऐतिहासिक स्तर पर और यूरो एवं ब्रिटीश पौंड में भी गिरावट

वॉशिंग्टन – महंगाई में उछाल और मंदी के साए की वजह से निवेषकों में अनिश्चितता का माहौल है और इसका असर अमरिकी डॉलर के मूल्य पर पड़ा है। शेअर बाज़ार और अन्य बाज़ारों के निवेषकों ने अपना रुख डॉलर की ओर मोड़ दिया है और बुधवार को डॉलर के मूल्य का दो दशकों का नया उच्चांक दर्ज़ हुआ। डॉलर ऐतिहासिक स्तर पर छलांग लगा रहा है और इसी बीच अन्य प्रमुख मुद्राओं के मूल्यों में भारी गिरावट आई है। चीन का युआन २०११ के बाद के न्यूनतम स्तर पर पहुँचा है। ब्रिटीश पौण्ड, यूरो और जापानी येन के मूल्यों में भी गिरावट आई है। इसकी गूंज अंतरराष्ट्रीय शेअर बाज़ारों में सुनाई पड़ी है और एशिया एवं यूरोप के निदेशांकों में एक से तीन प्रतिशत गिरावट आई है।

अमरीका के साथ पश्चिमी देशों में महंगाई का रिकार्ड उछाल हुआ है। इसे रोकने के लिए अमरीका के साथ अधिकांश सेंट्रल बैंकों ने ब्याजदर की बढ़ोतरी करना शुरू किया था। अमरीका के फेडरल रिज़र्व ने पिछले पांच महीनों में चार बार ब्याज़दर बढ़ाए हैं। लेकिन, इसके बावजूद महंगाई कम नहीं हो सकी है। ऐसें में महंगाई को रोकने के लिए ब्याजदर की बढ़ोतरी ही प्रमुख हथियार होने की बात सेंट्रल बैंकों ने बड़े ड़टकर कही हैं। कुछ दिन पहलें फेडरल रिज़र्व के गवर्नर जेरोम पॉवेल ने दरों की नई बढ़ोतरी का ऐलान करते समय अमरीका में अगले कुछ महीनें ब्याजदर बढ़ोतरी कायम रहेगी, यह इशारा दिया था।

इस वजह से निवेषकों में अनिश्चितता और बेचैनी हैं और उन्होंने अपना रुख अब अमरिकी डॉलर की ओर मोड़ दिया है। बुधवार को अमरिकी मुद्रा डॉलर के मुल्य बड़े उछाल के साथ दो शकों के उच्चांक स्तर पर जा पहुँचा। अंतरराष्ट्रीय कारोबार में डॉलर इंडेक्स की ०.५ प्रतिशत बढ़ोतरी हुई और यह ११४.७८ तक पहुँचा। अमरिकी डॉलर मज़बूत हो रहा हैं और तभी विश्व के अन्य प्रमुख चलनों को गिरावट का सामना करना पड़ रहा हैं। विश्व में दूसरें क्रमांक की अर्थव्यवस्था बने चीन के युआन का मूल्य १२ साल के निचांकी स्तर पर पहुँचा है। बुधवार को हुए कारोबार में एक डॉलर के लिए ७.२३८६  युआन देने पड़े। चीन ने युआन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेश करने के बाद हुई यह ऐतिहासिक गिरावट दर्ज हुई है।

युआन के साथ ही जापान के येन और भारतीय रुपया के दर में भी गिरावट दर्ज़ हुई। एक अमरिकी डॉलर के लिए १४४.७७५० जापानी येन के स्तर पर बुधवार को कारोबार हुआ। पिछले हफ्ते जापानी येन का मूल्य डॉलर के सामने १४५ से अधिक था और इससे जापान की केंद्रीय बैंक में हस्तक्षेप करने के लिए मज़बूर हुई थी। यूरोपिय देशों के ‘युरो’ और ब्रिटेन के पौण्ड स्टर्लिंग के मूल्य में भी गिरावट आई। एक डॉलर के लिए ०.९५५ युरो यह पिछले दो दशकों का न्यूनतम स्तर साबित हुआ है। इसी बीच ब्रिटीश पौण्ड गिरावट के साथ १.०३२ तक फिसलने की जानकारी साझा की गई। युरो एवं ब्रिटीश पौण्ड के दरों में गिरावट आनेवाले समय में भी जारी रहेगी, ऐसा अनुमान विश्लेषकों ने दर्ज़ किया है।

डॉलर के सामने अन्य देशों की मुद्राओं के मूल्यों में गिरावट की गूंज शेअर बाज़ारों में भी सुनाई पड़ी। यूरोप एवं एशिया के प्रमुख निदेशांकों में एक से तीन प्रतिशत गिरावट आई। कुछ निदेशांक साल के न्यूनतम स्तर तक गिरे हैं, यह जानकारी सूत्र ने साझा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published.