ताइवान पर हमला करने के लिए तैयार चीन पर अमरीका प्रतिबंध लगाएगी

वॉशिंग्टन/बीजिंग – चीन ताइवान का विलयन करें, ऐसी सलाह चीनी सेना अधिकारी और विश्‍लेषक दे रहे हैं। इसकी वजह से चीन द्वारा ताइवान पर हमले की संभावना बढ़ रही है। ऐसी स्थिति में ताइवान के बचाव के लिए अमरीका चीन पर प्रतिबंध लगाने की कार्रवाई कर सकती है। अमरिकी सिनेट की फॉरिन रिलेशन्स कमिटी में इस पर निर्णय होगा, ऐसी जानकारी सामने आ रही है। ऐसे में अगले महीने बायडेन प्रशासन ताइवान के साथ सेमीकंडक्टर पर अहम चर्चा करेगा। ताइवान संबंधित इन गतिविधियों से बेचैन हुए चीन ने अमरीका को गंभीर परिणामों की चेतावनी दी है।

ताइवान के मामले में चीन की बेचैनी अधिक बढ़ रही है और आनेवाले कुछ दिनों में चीन ताइवान को निगल सकता है, ऐसी चेतावनियाँ अंतरराष्ट्रीय विश्‍लेषक दे रहे हैं। इससे चिंतित हुए बायडेन प्रशासन ने चीन पर प्रतिबंध लगाने के लिए विभिन्न विकल्पों पर विचार कर रहा है। चीन पर प्रतिबंध लगाने के लिए अमरिकी सिनेट की ‘फॉरेन रिलेशन्स कमिटी’ का भी समर्थन होने का दावा सूत्रों ने अंतरराष्ट्रीय वृत्तसंस्था से बोलते हुए किया। चीन पर प्रतिबंध लगाने के लिए यूरोपिय महासंघ भी पहल करे, इसके लिए अमरीका और ताइवान की कोशिशें जारी हैं, यह बयान भी इस वृत्तसंस्था ने किया है।

इन प्रतिबंधों के अनुसार अमरीका और यूरोपिय महासंघ चीन के साथ व्यापार घटाएंगे। साथ ही कम्प्युटर चिप्स और टेलिकॉम के सामान जैसी प्रौद्योगिकी का निर्माण करने के लिए चीन में किया जानेवाला निवेष भी रोका जा सकता है। बायडेन प्रशासन ने अभी इस पर अधिकृत ऐलान नहीं किया है। लेकिन, ऐसा हुआ तो विश्‍व में दूसरे स्थान की अर्थव्यवस्था पर प्रतिबंध लगाना वैश्‍विक सप्लाई चेन पर बड़ा असर कर सकता है। इसका सीधा असर अंतरराष्ट्रीय अर्थव्यवस्था और वैश्‍विक बाज़ार पर पडेगा, इस ओर विश्‍लेषक ध्यान आकर्षित कर रहे हैं।

तथा बायडेन प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी अगले महीने ताइवान का दौरा कर सकते हैं। पिछले महीने अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन ने ५२ अरब डॉलर्स के ‘चिप्स ऐण्ड सायन्स ऐक्ट’ पारित किया था। इसके अनुसार अमरीका में सेमीकंडक्टर का निर्माण करनेवाली विदेशी कंपनियों को रियायत दी जाएगी। इसके लिए अमरीका अब ताइवान की कंपनियों के साथ समझौता करने के लिए उत्सुक है और इसी कारण अमरिकी प्रतिनिधि मंड़ल अक्तुबर में ताइवान का दौरा करेगा। अमरीका ताइवान की ‘टीएसएमसी’ और ‘ग्लोबल वेफर्स कंपनी’ के साथ समझौता करेगी, ऐसी संभावना जताई जा रही है।

बायडेन प्रशासन की ताइवान संबंधी नई नीति का संज्ञान चीन के सरकारी मुखपत्र ग्लोबल टाईम्स ने लिया। अमरीका ताइवान पर अपनी भूमिका में व्यापक बदलाव करने की तैयारी में है और इससे ‘वन चायना पॉलिसी’ को झटका लग सकता है। ऐसा हुआ तो अमरीका के इस निर्णय के खिलाफ चीन सख्त कदम उठाएगा, ऐसी धमकी चीनी मुखपत्र ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.