अमरीका को ताइवान संबंधी अपनी संदिग्ध नीति बदलनी ही होगी – अमरीका के पूर्व विदेशमंत्री माईक पोम्पिओ का इशारा

ताइपे/वॉशिंग्टन/बीजिंग – ‘किसी एक पक्ष का साथ देने के बजाय बीच की भूमिका अपनाना कितना खतरनाक हो सकता है, यह यूक्रैन युद्ध ने दिखाया है| एकाधिकार वाले शासक इस सन्देही का इस्तेमाल कर सकते हैं| इसलि अब अमरीका को ताइवान स्वतंत्र देश होने की बात खुलेआम स्वीकारनी होगी’, यह मॉंग अमरीका के पूर्व विदेशमंत्री माईक पोम्पिओ ने उठायी| अमरीका के ‘हडसन इन्स्टीट्यूट’ नामक अध्ययन मंड़्ल ने आयोजित समारोह में यह मॉंग उठाकर पोम्पिओ ने ताइवान चीन की कम्युनिस्ट पार्टी का हिस्सा ना होने का बयान दोहराया|

अमरीका को ताइवान संबंधी अपनी संदिग्ध नीति बदलनी ही होगी - अमरीका के पूर्व विदेशमंत्री माईक पोम्पिओ का इशारारशिया-यूक्रैन युद्ध की पृष्ठभूमि पर चीन के राष्ट्राध्यक्ष शी जिनपिंग ताइवान पर हमला करने के लिए उचित अवसर की प्रतिक्षा में होने का इशारा माध्यम एवं विश्‍लेषक लगातार दे रहे हैं| इस संभावना को ध्यान में रखकर अमरीका पिछले कुछ दिनों से ताइवान को लेकर अधिक सक्रिय होती देखी गई है| रशिया-यूक्रैन युद्ध शुरू होने के बाद अमरीका ने अपनी विध्वंसक को ताइवान के समुद्री क्षेत्र में रवाना किया था| अमरीका के एक शिष्टमंड़ल ने भी ताइवान का दौरा किया था| अमरीका ने नई ‘इंडो-पैसिफिक स्ट्रैटजी’ का ऐलान भी किया है जिसमें ताइवान की सुरक्षा का मुद्दा उठाया गया है| अमरीका को ताइवान संबंधी अपनी संदिग्ध नीति बदलनी ही होगी - अमरीका के पूर्व विदेशमंत्री माईक पोम्पिओ का इशाराअमरीका ताइवान को आत्मरक्षा की क्षमता हासिल करने के लिए सहायता देगी, यह ज़िक्र भी इंडो-पैसिफिक नीति में है| इसके बावजूद अमरीका की सरकार ताइवान से संबंधित अपनी संदिग्ध रणनीति बदलने के लिए तैयार नहीं है| ताइवान के साथ सीमित राजनीतिक एवं व्यापारी संबध बनाकर रक्षा सहायता देते रहने पर ही अब तक जोर दिया है| अमरीका को ताइवान संबंधी अपनी संदिग्ध नीति बदलनी ही होगी - अमरीका के पूर्व विदेशमंत्री माईक पोम्पिओ का इशाराइस पर अमरीका के दोनों प्रमुख सियासी दलों ने अब तक दोगली नीती अपनाने की बात भी पूर्व विदेशमंत्री ने स्वीकारी है|

लेकिन, चीन की शासक कम्युनिस्ट हुकूमत को ताइवान पर कब्ज़ा करने के मुद्दे पर फिर से सोचने के लिए मज़बूर करना हो तो अमरीका को अपनी पुरानी नीति बदलने की जरुरत होने का बयान पोम्पिओ ने किया है| कुछ हफ्ते पहले ताइवान दौरे में भी पोम्पिओ ने अमरिकी सरकार और जनता ने ताइवान एक मुक्त एवं सार्वभौम राष्ट्र होने का वास्तव स्वीकारने की ज़रूरत है, यह आवाहन भी किया था|

Leave a Reply

Your email address will not be published.