अमरीका खाड़ी देशों में दखलअन्दाज़ी करना छोड़ दें – चीन के विदेशमंत्री वँग ई

बीजिंग – ‘अमरीका और पश्चिमी देशों ने पुरानी आदतें छोड़ देनी चाहिए। हर पार खाड़ीदेशों के अन्दरूनी मामलों में दखलअन्दाज़ी करना तथा पश्चिमी देशों की मर्ज़ी के अनुसार खाड़ीक्षेत्र में बदलाव करवाना बन्द कर देना चाहिए’, ऐसी तीखी आलोचना चीन के विदेशमंत्री वँग ई ने की। अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन के सऊदी अरब दौरे की पृष्ठभूमि पर चीन के विदेशमंत्री ने यह टिप्पणी की हुई दिख रही है।

पिछले हफ़्ते अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष ने सऊदी अरब का दौरा किया था। सऊदी समेत अन्य अरब-खाड़ी देशों के नेताओं के साथ भी बायडेन की बैठक हुई थी। उसमें खाड़ीक्षेत्र के ख़तरों के सन्दर्भ में चर्चा संपन्न हुई थी। अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष के इस खाड़ीदौरे को लक्ष्य करके चीन के विदेशमंत्री ने आलोचना की। सिरियन विदेशमंत्री फैसल मेकदाद के साथ वर्च्युअल चर्चा करने के बाद विदेशमंत्री वँग ई ने अमरीका पर निशाना साधा।

अमरीका खाड़ीक्षेत्र से वापसी करके यह क्षेत्र रशिया, चीन तथा ईरान के लिए खुला नहीं छोड़ेगी, ऐसा राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ने कहा था। उस पृष्ठभूमि पर चीन के विदेशमंत्री ने अमरीका की नीतियों को लक्ष्य किया। ईंधनसंपन्न रहनेवाले खाड़ी क्षेत्र में प्रभाव बढ़ाने की चीन की महत्त्वाकांक्षा है। इसके लिए चीन कुछ दशकों से कोशिशें कर रहा होकर, बायडेन प्रशासन की कमज़ोर नीतियों के कारण, चीन के सामने अपनी महत्त्वाकांक्षा पूरी करने का मौका चलकर आया है, ऐसे दावें अमरीका के कुछ विश्लेषकों ने किये थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.