खाड़ी क्षेत्र की सैन्य गतिविधियों के लिए इस्रायल में आरक्षित रखा हथियारों का भंड़ार अमरीका अब यूक्रेन को प्रदान कर रही है – अमरिकी अखबार का दावा

वॉशिंग्टन – खाड़ी क्षेत्र की सैन्य गतिविधियों के लिए अमरीका ने इस्रायल में बडे पैमाने पर हथियारों का भंडारण किया था। लेकिन, अमरिकी रक्षा मुख्यालय पेंटॅगॉन ने इनमें से कुछ हथियार खुफिया तरीके से यूक्रेन भेजे हैं। इसकी वजह से रशिया के साथ अपने ताल्लुकात बिगडेंगे, ऐसी आपत्ति इस्रायल ने दर्ज़ करने के बावजूद पेंटॅगॉन ने यूक्रेन को यहां से सैन्य सहायता जारी रखी है, ऐसा दावा अमरीका के शीर्ष अखबार ने किया है।

खाड़ी क्षेत्रपिछले ग्यारह महीनों से रशिया के साथ संघर्ष में यूक्रेन के भंड़ार में मौजूद सोवियत समय का युद्ध सामान अपर्याप्त है। अमरीका और यूरोपिय देश चाहे कितने भी दावे करें फिर भी इस युद्ध में यूक्रेन की सेना को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसी वजह से नाटो और सहयोगी देश यूक्रेन को भारी मात्रा में सैन्य सहायता प्रदान कर रहे हैं। इस्रायल भी यूक्रेन को सैन्य सहायता प्रदान करे, इसके लिए अमरीका ने दबाव डाला था। लेकिन, यूक्रेन को शस्त्र प्रदान करने पर रशिया से सीरिया में हवाई हमले करने की अनुमति खोने के ड़र से इस्रायल ने अमरीका को इन्कार किया था।

खाड़ी क्षेत्रलेकिन, ‘न्यूयॉर्क टाईम्स’ की खबर में अमरीका ने इस्रायल में रखा हुआहथियारों का भंड़ार यूक्रेन को प्रदान करने की बात कही गई है। अमरीका ने खाड़ी क्षेत्र की सैन्य कार्रवाई के लिए इस्रायल में बडे पैमाने पर हथियार रखे हैं। अहम समय पर अमरीका ने इस्रायल को भी इन हथियारों का इस्तेमाल करने की अनुमति प्रदान की थी। लेकिन, अमरिकी रक्षा मुख्यालय पेंटॅगॉन ने इनमें से बड़ा भंड़ार यूक्रेन भेजा है, यह जानकारी अमरीका और इस्रायल के अधिकारियों ने नाम घोषित ना करने की शर्त पर वर्णित अखबार ने साझा की। अमरीका अब इस्रायल में रखे हुए हथियारों में से तोप के लगभग तीन लाख बम यूक्रेन को भेजने की तैयारी में है।

खाड़ी क्षेत्रइनमें से १५५ एमएम के लगभग डेढ़ लाग बम अमरीका ने पहले ही भेज दिए हैं। पूर्व यूरोप के पोलैण्ड के रास्ते तोप के इन बमों के कंटेनर्स यूक्रेन पहुँचेगे, यह जानकारी अमरिकी और इस्रायली अधिकारियों ने प्रदान की। अमरीका ने यूक्रेन के लिए यह जखिरा कब भेजा, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। लेकिन, इस्रायल के साथ ही दक्षिण कोरिया में रखा हुआ शस्त्र भंड़ार भी अमरीका यूक्रेन भेज रही है। यूक्रेन की सेना रशिया पर हमला करने के लिए हर महीने तोप के लगभग ९० हज़ार गोले दाग रही है।

इस्रायल की रशिया और यूक्रेन के साथ मित्रता के राजनीतिक संबंध हैं। इनमें से रशिया और इस्रायल में सहयोग अधिक मज़बूत माना जाता है। सीरिया में स्थित आतंकवादियों के ठिकानों पर हवाई हमले करने के लिए रशिया ने इस्रायल को मूक अनुमति दी है। ऐसे में यूक्रेन को सैन्य सहायता प्रदान करके इस्रायल को सीरिया मामले में रशिया का सहयोग नहीं खोना है। पिछले महीने में इस्रायल के प्रधानमंत्री बने बेंजामिन नेत्यान्याहू ने रशिया के सहयोग को अहमियत दी थी। इस पृष्ठभूमि पर अमरिकी अखबार से इस्रायल में रखा हुआ हथियारों का भंड़ार यूक्रेन भेजने की खबर प्रसिद्ध होना अहमियत रखता है।

मराठी

Leave a Reply

Your email address will not be published.