अमरिकी कूटनीतिज्ञ हेन्री किसिंजर का यूक्रेन की नाटो सदस्यता को समर्थन

दावोस/वॉशिंग्टन – अमरिकी ज्येष्ठ कूटनीतिज्ञ हेन्री किसिंजर ने यूक्रेन की नाटो सदस्यता का समर्थन किया है। दावोस में शुरू ‘वर्ल्ड इकॉनॉमिक फोरम’ को संबोधित करते हुए किसिंजर ने यह भूमिका रखी। इससे पहले किसिंजर ने सलाह दी थी कि, यूक्रेन रशिया द्वारा कब्ज़ा किए क्षेत्र का अधिकार छोड़ दे। इस पर यूक्रेन से तीव्र प्रतिक्रिया सामने आयी थी।

कूटनीतिज्ञ हेन्री किसिंजर‘रशिया-यूक्रेन युद्ध शुरू होने से पहले हमने यूक्रेन की नाटो सदस्यता का विरोध किया था। क्योंकि, इससे गलत घटनाएं शुरू होने का ड़र था। लेकिन, अब यह संघर्ष ऐसे स्तर पर पहुँचा है कि, यूक्रेन के निरपेक्ष रहने का मतलब नहीं रहता। यूक्रेन को नाटो की सदस्यता देना ही उचित निर्णय होगा’, ऐसा बयान हेन्री किसिंजर ने किया। साथ ही रशिया के साथ चर्चा का विकल्प खुला रखना आवश्यक है, यह सलाह भी उन्होंने दी।

संघर्ष रोकने के लिए रशिया को यूक्रेन से निकलना पडेगा, ऐसा दावा भी किसिंजर ने आगे किया। पश्चिमी गुट में रशिया का समावेश अहम है और इसके लिए इस देश को भी अवसर देना पडेगा, ऐसा सुझाव अमरिकी कूटनीतिज्ञ ने दिया है। रशिया-यूक्रेन के बीच शांति समझौते बाद इसके लिए अमरीका और मित्रदेशों के गुट को गारंटर बनना पडेगा, यह भी किसिंजर ने कहा।

मराठी

Leave a Reply

Your email address will not be published.