ईरान के साथ बिना किसी शर्त बातचीत करने के लिए अमरिका तैयार – अमरिकी विदेशमंत्री माईक पोम्पिओ

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरबेलिझोना – ईरान के साथ बिना किसी शर्त चर्चा के लिए अमरिका तैयार होने की घोषणा विदेशमंत्री माईक पोम्पिओ ने की है| लेकिन, उसके पहले ईरान अन्य देशों की तरह व्यवहार रखे, ऐसा अमरिका के विदेशमंत्री ने स्पष्ट किया है| तथा अमरिका ईरान के साथ चर्चा के लिए तैयार है, फिर भी ईरान की खतरनाक गतिविधियां रोकने के लिए अमरिका की कार्रवाई शुरू रहेगी, ऐसा पोम्पिओ ने सूचित किया है|

अमरिका के विदेशमंत्री पोम्पिओ फिलहाल यूरोपीय देशों के दौरे पर है| स्विट्जरलैंड में एक खास बैठक के लिए दाखिल हुए पोम्पिओ ने रविवार को विदेशमंत्री ‘इग्नैझियो कैसी’ से भेंट की है| उस समय स्विट्जरलैंड के विदेशमंत्री ने ईरान के बारे में अमरिका ने अपनाई भूमिका का समर्थन किया| तथा अमरिका एवं ईरान के साथ तनाव कम करने के लिए मध्यस्थता करने की तैयारी भी स्विट्जरलैंड ने दिखाई है|

इसपर प्रतिक्रिया देते हुए अमरिका के विदेशमंत्री पोम्पिओ ने ईरान के साथ बिना किसी शर्त के चर्चा के लिए तैयार होने की बात कही है| पर ईरान की घातक गतिविधियों के विरोध में शुरू अमरिका की कार्रवाई नहीं रुकेगी, ऐसा पोम्पिओ ने सूचित किया है| ईरान की घातक गतिविधियों के बारे में बात करने से अमरिका के विदेशमंत्री दूर रहे है| पर इराक, सीरिया, लेबनान, येमन इन देशों के साथ गाजापट्टी में ईरान का शुरू हस्तक्षेप खाड़ी क्षेत्र के लिए खतरनाक होने की चेतावनी अमरिका ने दी है|

इसकी वजह से इस क्षेत्र में अपने मित्र देशों के साथ अमरिका ने शुरू की कार्रवाई आगे चलकर जारी रहेगी, ऐसे संकेत अमरिका के विदेशमंत्री ने दिए है| पिछले हफ्ते में अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के साथ समझौते करने के लिए अमरिका तैयार होने की बात कही थी| उसके लिए जापान ने दिया मध्यस्थता का प्रस्ताव राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने स्वीकारा था| आनेवाले दिनों में जापान के प्रधानमंत्री शिंजो एबे ईरान के दौरे पर रवाना होनेवाले हैं| उस समय प्रधानमंत्री शिंजो एबे ईरान के राष्ट्राध्यक्ष रोहानी के सामने अमरिका के चर्चा का प्रस्ताव प्रस्तुत करेंगे, ऐसा कहा जा रहा था|

कुछ घंटों पहले ईरान के राष्ट्राध्यक्ष हसन रोहानी ने भी अमरिका के साथ चर्चा संभव होने की बात कही थी| पर उससे पहले अमरिका ईरान का सम्मान करें एवं चर्चा के लिए कोई भी शर्त न रखें, ऐसी मांग ईरान के राष्ट्राध्यक्ष रोहानी ने की थी|

Leave a Reply

Your email address will not be published.