यूरोपीय देश ईरान के साथ व्यापार करना रोक दें अन्यथा राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प के क्रोध का सामना करें – अमरिकन सिनेटर न्यूट गिंगरीच

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

पॅरिस – ‘अमरिका के यूरोपीय मित्र देश ईरान के साथ कर रहे व्यापारी सहकार्य तुरंत रोक दे और ईरान की खूनी राजवट को सत्ता से बेदखल करने के लिए अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प की सहायता करें। अन्यथा यूरोपीय देश ट्रम्प के क्रोध का सामना करें’, ऐसी चेतावनी अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष के समर्थक और वरिष्ठ सिनेट सदस्य न्यूट गिंगरीच ने दिया है।

पॅरिस में आयोजित किए गए ‘फ्री ईरान रैली’ में बोलते समय गिंगरीच ने यूरोपीय देशों को यह सन्देश दिया है। ईरान के साथ सहकार्य को लेकर ट्रम्प ने इसके पहले ही चीन को चेतावनी दी थी। यूरोपीय देश ट्रम्प की मांग के अनुसार ईरान के साथ के संबंध से बाज नहीं आए तो चीन के बाद यूरोपीय देशों पर ही ट्रम्प की कार्रवाई हो सकती है, ऐसा दावा गिंगरीच ने किया है।

यूरोपीय देश, व्यापार, न्यूट गिंगरीच, डोनाल्ड ट्रम्प, समर्थन, पॅरिस, चीन

उसीके साथ ही अमरिका की ईरान के साथ नीति बदल गई है, इसकी गिंगरीच ने याद दिलाई है। ‘दो सालों पहले ईरान की राजवट को पैसों की आपूर्ति करने वाले और ईरान विषयक आर्थिक प्रतिबन्ध शिथिल करने वाले अमरिकी प्रशासन में ईरान पर कार्रवाई करने का साहस नहीं था। लेकिन अमरिका का वर्तमान का प्रशासन ईरान की राजवट का वास्तव पहचानता है और इस राजवट को रोकने के लिए प्रतिबन्ध बढाता जा रहा है’, ऐसा गिंगरीच ने कहा है।

ईरान के साथ यह प्रतिबन्ध हर महीने में बढ़ने वाला है और जल्द ही ईरान की तानाशाही बदलकर लोकतंत्र प्रस्थापित होने वाला है, ऐसा दावा गिंगरीच ने किया है। ईरान की जनता के साथ दगा करने वाली राजवट को इसकी जबरदस्त कीमत चुकानी पड़ने वाली है, ऐसी चेतावनी गिंगरीच ने दी है। इसके लिए यूरोपीय देश ट्रम्प की ईरान विषयक नीति का समर्थन करें। अन्यथा यूरोपीय देशों को भी कठोर कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है, ऐसी चेतावनी अमरिका के वरिष्ठ सिनेटर ने दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.