रशिया की आक्रामक गतिविधियां रोकने के लिए अमरिका युक्रैन को अतिरिक्त रक्षा सहायता प्रदान करेगी

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

वॉशिंग्टन/किव्ह – रशिया की बढती और आक्रामक लष्करी गतिविधियां रोकने के लिए अमरिका ने युक्रैन को अतिरिक्त लष्करी सहायता प्रदान करने का निर्णय किया है| अमरिकी रक्षा विभाग ने संसद में इससे जुडे प्रस्ताव की जानकारी रखी है, ऐसी खबरें माध्यमों ने जारी की है| इसके अनुसार अमरिका ने युक्रैन को १२. करोड डॉलर्स की लष्करी सहायता प्रदान करने का निर्णय किया है और इसमें हथियारी गश्ती जहाजों का भी समावेश है| पीछले वर्ष रशिया और युक्रैन के बीच होनेवाले एझॉव्ह सी क्षेत्र में तनाव बना था| इस पृष्ठभूमि पर अमरिका से प्रदान हो रहा यह लष्करी सहयोग ध्यान आकर्षित कर रहा है|

वर्ष २०१४ में रशिया ने युक्रैन का हिस्सा होनेवाले क्रिमिया पर कब्जा किया था| युक्रैन और अमरिका समेत अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने इसे मंजूरी प्रदान नही की है, फिर भी रशिया ने क्रिमिआ पर अपने कब्जा कायम रखा है| रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने क्रिमिया में बडी मात्रा में लष्कर एवं प्रगत रक्षा यंत्रणा भी तैनात की है| साथ ही पूर्व युक्रैन में बागी गुटों को भी रशिया से सहायता प्रदान हो रही है

रशिया फिर एक बार युक्रैन पर हमला करने की गतिविधियां कर रही है, यह दावा युक्रैन के सियासी नेता लगातार कर रहे है| इस कारण अमरिका ने वर्ष २०१४ से युक्रैन को बडी मात्रा में रक्षा सामान प्रदान करना शुरू किया है| डोनाल्ड ट्रम्प ने अमरिका का नियंत्रण हाथ में लेने के साथ ही इस हथियारों की सहायता में बढोतरी हुई है| पीछले चार वर्षों में अमरिका ने युक्रैन को डेढ अरब डॉलर्स से भी अधिक रक्षासंबंधीत सहायता प्रदान की है|

अमरिका ने युक्रैन को स्नायपर रायफल्स, ग्रेनेड लौंचर्स और टैंक विरोधी मिसाईलों की आपुर्ति की है| इसमें इजाफा करके अमरिका नेकाउंटर आर्टिलरी राडारयंत्रणा औरआर्म्ड मार्क पेट्रोल बोटस्प्रदान करने की तैयारी शुरू की है| अमरिकी रक्षा विभाग ने इससे संबंधित प्रस्ताव तैयार किया है और सासंद में इसकी जानकारी रखने की बात सामने आयी है|

पीछले वर्ष अमरिका ने युक्रैन को २५ करोड डॉलर्स से भी अधिक रक्षा सामान प्रदान किया था| युक्रैन के पूर्वीय हिस्से में रशिया समर्थक बागियों की बढती मौजुदगी देखकर एवं एझोव्ह सी की सुरक्षा के लिए यह सहायता प्रदान हो रही है, यह जानकारी अमरिका ने रखी है| क्रिमिया के विभाजन से रशिया ने युक्रैन की सुरक्षा के लिए बना खतरा बढा है| इससे पश्चिमी देश हमें लष्करी सहायता प्रदान करें, यह मांग युक्रैन लगातार कर रहा है|

अमरिका के अलावा यूरोपिय देश भी हमें सहायता प्रदान करें, यह निवेदन युक्रैन ने किया है| पर, यूरोपिय देशों ने इस पर ठिक से ध्यान नहीं दिया है| साथ ही रशिया ने युक्रैन को प्रदान हो रही लष्करी सहायता अपने विरोध में की गई व्यापक साजिश का हिस्सा है और इसे करारा जवाब देने का इशारा भी लगातार दिया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.