‘साउथ चायना’ सी के क्षेत्र में वियतनामी मछवारों के जहाज के सफर करने पर चीन की आलोचना – अमरिकी विमान वाहक युद्धपोत वियतनाम में दाखिल

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

बीजिंग/दा नँग – वियतनाम के मछवारों की करीबन ३०० से भी अधि जहजों ने अपनी समुद्री सीमा में घुसपैठ और चीन के लष्करी अड्डों की जासूसी की है, यह आरोप चीन के अभ्यासगुट ने एवं विश्लेषकों ने किया है| दो हफ्ते पहले यह घटना हुई थी, यह बात चीन के इस अभ्यासगुटने अपने आरोपों में कही है| पर, इससे संबंधित सबुत अपने हाथ में ना होने की बात भी इस गुट ने कही है|

चीन मेंपेकिंग युनिव्हर्सिटी इन्स्टिट्यूट ऑफ ओशियन रिसर्चने हाल ही में एक रपट जारी किया| इसमें वियतनाम के ३०० से भी अधिक जहाजों ने चीन के ग्वांगदॉंग, गुआंग्शी और हैनान प्रांत की समुद्री सीमा से नजदिकी क्षेत्र में सफर करने की बात कही है| इनमें से २१२ जहाजों ने हैनान की समुद्री सीमा में प्रवेश किया| इसके अलावा ९९ जहाज तोंकिन की खाडी में घुसपैठ करते दिखाई दिए, यह आरोप चीन के इस अभ्यासगुट ने अपने रपट में दर्ज किया है

इसके अलावा ७३ वियतनामी जहाजों ने चीन के लष्करी अड्डे से नजदिकी क्षेत्र में गश्त की| यह गश्त यानी हमारें लष्करी ठिकानों की जासूसी होने का आरोप इस अभ्यासगुट ने किया है| चीन के राडार पर दिखाई ना दे, इस लिए इन मछवारों ने ट्रान्सपौंडर सिग्नल से छेडखानी की या चीन केआयडीका इस्तेमाल किया होगा, यह दावा चीन का यह अभ्यासगुट कर रहा है| पर, अपने इन आरोपों का समर्थन करनेवाले सबुत ना होने की बात यह अभ्यासगुट कह रहा है|

सिंगापूर के कुछ विश्लेषकों ने चीन के इन आरोपों पर संदेह व्यक्त किया| अपने यह आरोप साबित करने के लिए चीन सबुत पेश करें, यह बातयुसूफ इशाक इन्स्टिट्यूटके विश्लेषक ली हॉंग हेप ने कही है| ‘समझ लो वियतनामी जहाजों ने यह किया होगा तो वह चीन ने ही इससे पहले की हुई हरकत दोहराना होगा, यह कहकर हेप ने चीन के ही मछवारों के जहाजों ने वियतनाम के समुद्री क्षेत्र में किए हमले की याद दिलाई|

इसी बीच, वियतनाम के मछावारों की जहाजों ने किए इस सफर पर चीन के अभ्यासगुट एवं विश्लेषक चिल्लाहट कर रहे है, तभी अमरिका कीयूएसएस थिओडोर रुझवेल्टयह विमान वाहक युद्धपोत अपने बेडे के साथ वियतनाम पहुंची है| पीछले दो वर्षों में अमरिकी विमान वाहक युद्धपोत ने अपने सहायक युद्धपोतों समेत वियतनाम पहुंचने का यह दुसरा अवसर है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.