अमरीका दूसरी महामारी के लिए तैयार रहे – राष्ट्राध्यक्ष बायडेन का इशारा

वॉशिंग्टन – ‘नई महामारी शुरू हो रही है। इस नई महामारी का मुकाबला करने के लिए अतिरिक्त प्रावधान की तैयारी करें’, ऐसा इशारा अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन ने दिया। इससे पहले विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना से अधिक भयानक महामारी शुरू होगी, ऐसी चेतावनी दी थी। इसी बीच पिछले कुछ हफ्तों से कुछ देशों में मंकिपॉक्स की नई महामारी फैल रही है, ऐसा इशारा ‘वर्ल्ड्र हेल्थ नेटवर्क’ ने दिया है।

कोरोना संबंधित अभियान में अमरीका को प्राप्त हुई सफलता पर माध्यमों से बातचीत करते हुए राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ने नई महामारी का इशारा दिया। हमें भविष्य का विचार करके निर्णय करने होंगे, ऐसा बायडेन ने कहा है। अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ने इस पर अधिक जानकारी नहीं दी। लेकिन, बायडेन के इस बयानों ने अमरीका के साथ पूरे विश्व के माध्यमों का ध्यान आकर्षित किया है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कुछ हफ्ते पहले नई महामारी की चेतावनी दी थी। यह महामारी कोरोना से अधिक घातक होगी, ऐसी चेतावनी स्वास्थ्य संगठन ने दी थी। इसके बाद ब्रिटेन और कुछ देशों में मंकीपॉक्स की महामारी ने कोहराम मचाया था। इसलिए क्या मंकीपॉक्स ही यह नयी महामारी है? ऐसे सवाल किए गए थे। इसके साथ ही स्वास्थ्य संगठन ने इससे संबंधित दावे ठुकराए थे।

लेकिन, ‘वर्ल्ड हेल्थ नेटवर्क-डब्ल्यूएचएन’ ने मंकीपॉक्स ही नई महामारी होने का दावा किया है। ५८ देशों में इस महामारी के ३,४१७ मरीज़ हैं। यह महामारी तेज़ी से फैल रही है, ऐसा इस संगठन ने कहा। समय पर अंतरराष्ट्रीय समूदाय ने इस महामारी को रोकने के लिए आवश्यक कदम नहीं उठाए तो इसके परिणाम काफी भीषण होंगे, ऐसा इशारा ‘डब्ल्यूएचएन’ ने दिया है। अगले कुछ घंटों में विश्व स्वास्थ्य संगठन की बैठक हो रही है। इससे पहले अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष और ‘डब्ल्यूएचएन’ ने यह इशारा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.