चीन के बढ़ते तनाव की पृष्ठभूमि पर अमरीका और इंडोनेशिया का युद्धाभ्यास

जकार्ता – अमरीका और इंडोनेशिया की सेनाओं ने बुधवार से संयुक्त युद्धाभ्यास शुरू किया है। सुमत्रा द्वीप पर जारी इस युद्धाभ्यास में ऑस्ट्रेलिया, जापान और सिंगापुर की सेनाएं भी शामिल हो रही हैं। इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में चीन के बढ़ते तनाव की पृष्ठभूमि पर अमरीका और इंडोनेशिया के इस युद्धाभ्यास की अहमियत बढ़ी है।

अमरिकी सिनेट की सभापति नैन्सी पेलोसी ने हाल ही में ताइवान का दौरा किया। ताइवान हमारा सार्वभौम क्षेत्र होने का दावा करके पेलोसी के इस दौरे पर आलोचना कर रहे चीन ने ताइवान की खाड़ी में बड़े युद्धाभ्यास का ऐलान किया है। ताइवान के करीब छह ठिकानों पर चीन ‘लाईव फायर’ का अभ्यास कर रहा है। इससे पहले ही चीन ने पेलोसी का विमान मार गिराने की धमकी दी थी। ऐसी स्थिति में ताइवान से कुछ ही दूरी पर अमरीका और इंडोनेशिया का यह युद्धाभ्यास हो रहा है।

अमरिकी सेना के पैसिफिक कमांड के वरिष्ठ अधिकारी जनरल चार्ल्स फ्लिन बुधवार को सुमत्रा पहुँचे। इस दौरान जनरल फ्लिन ने इंडोनेशिया के सेनाप्रमुख जनरल अंदिका पेरकासा से मुलाकात करके इस युद्धाभ्यास में शामिल सेनाओं का ज़ायजा लिया।

इसी बीच इंडोनेशिया आग्नेय एशिया में काफी अहम और अमरीका का पुराना सहयोगी होने का ऐलान अमरिकी रक्षाबल प्रमुख जनरल मार्क मिले ने कुछ दिन पहले किया था। ऐसे में इंडोनेशिया ने साऊथ चायना सी क्षेत्र में चीन की दावेदारी की आलोचना की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.