चीन को चुनौती देने के अमरीका और जापान व्यापारी सहयोग मज़बूत करेंगे

टोकियो/वॉशिंग्टन – चीन आर्थिक ताकत का इस्तेमाल करके पूरे विश्व के देशों में राजनीतिक बदलाव एवं अन्य गतिविधियाँ करने की कोशिश कर रहा है। चीन की इन हरकतों को रोकने के लिए अमरीका जापान के साथ सर्वसम्मत देशों के साथ व्यापारी सहयोग अधिक मज़बूत करने पर जोर देगी, ऐसा वचन जापान में नियुक्त अमरिकी राजदूत राहम इमैन्युएल ने दिया। जापान के साथ चिप्स, बैटरिज्‌‍ और ऊर्जा जैसे तीन क्षेत्रों में भागीदारी बढ़ाने पर अमरीका ध्यान केंद्रीत करेगी, यह भी इमैन्युएल ने स्पष्ट किया। पिछले हफ्ते जापान के विदेश एवं व्यापार मंत्री ने अमरीका का दौरा किया था। इस दौरान सेमीकंडक्टर्स क्षेत्र के सहयोग पर एकमत होने का ऐलान किया गया था।

चीन ने पिछले कुछ सालों में अपने आर्थिक और व्यापारी ताकत का इस्तेमाल करके एशिया, अफ्रीका, लैटिन अमरिका एवं यूरोपिय देशों में हस्तक्षेप करने की कोशिश शुरू की है। कोरोना की महामारी से ताइवान के मुद्दे तक चीन की शासक हुकूमत के विरोध में भूमिका अपना रहे देशों पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है और निर्यात रोकने से समझौते रद्द करने तक कई विकल्प अपनाए जा रहे हैं। इसके विरोध में अमरीका समेत यूरोपिय देश एवं एशिया-पैसिफिक के प्रमुख देश मिलकर चीन को चुनौती देने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए आर्थिक और व्यापारी सहयोग मज़बूत करने पर जोर दिया जा रहा है और अमरिकी राजदूत ने भी इसी मुद्दे को रेखांकित किया।

‘बौद्धिक संपदा की चोरी, जोर-जबरदस्ती, कर्ज़ के फंदे जैसे माध्यमों से चीन ने राजनीतिक बदलाव या अन्य प्रकार के हस्तक्षेप करने की कोशिश करने के कई मामले पूरे विश्व में सामने आए हैं। विश्व के कोने-कोने में प्रत्येक देश अब इस मुद्दे पर जाग हुआ दिख रहा है। जापान, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया के साथ यूरोपिय एवं आग्नेय एशियाई देशों ने चीन की हरकतों का अनुभव किया है’, ऐसा इमैन्युएल ने कहा। जापान के अलावा कई देश चीन की इस बढ़ती दबंगाई का मुद्दा लगातार उठाने की कोशिश में होने की ओर ध्यान आकर्षित किया। चीन को रोकने के लिए जापान ने रक्षा स्तर पर पहल की है और आर्थिक और व्यापारी सहयोग भी रणनीतिक भागीदारी का अहम चरण है, ऐसा दावा अमरिकी राजदूत ने किया।

इलेक्कि गाड़ियों की बैटरीज्‌, मोड्युलर न्युक्लियर रिऐक्टर्स, सेमीकंडक्टर्स, हवाई क्षेत्र की प्रौद्योगिकी और ऊर्जा क्षेत्र की भागीदारी अमरीका और जापान के बढ़ते व्यापारी सहयोग के संकेत देते हैं, इस ओर इमैन्युएल ने ध्यान आकर्षित किया। अमरिकी राजदूत के तौर पर काम करते हुए हम इसी सहयोग पर भी अधिकाधिक जोर दे रहे हैं, यह उन्होंने स्पष्ट किया।

पिछले हफ्ते में ही जापान के विदेश एवं व्यापार मंत्री के उच्चस्तरीय शिष्टमंड़ल ने अमरीका का दौरा किया था। इस दौरे में ‘नेक्स्ट जनरेशन सेमीकंडक्टर्स’ के लिए संयुक्त अनुसंधान केंद्र स्थापित करने का ऐलान किया गया। साथ ही अमरीका और जापान की कंपनियां जापान में सेमीकंडक्टर्स का उत्पादन शुरू करेंगी और इसके लिए जापान ७० करोड़ डॉलर्स का निवेश कर रहा है। जापान की शीर्ष ‘पैनासोनिक’ कंपनी ने अमरीका में इलेक्कि गाड़ियों के लिए आवश्यक बैटरीस के लिए नई फैक्टरी लगाने का ऐलान भी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.