‘उत्तर कोरिया ‘थर्मोन्यूक्लिअर’ हमले से दुनिया को ख़त्म करेगा’ : उत्तर कोरिया के ‘विशेष प्रतिनिधि’ की धमकी

सेऊल, दि. २३ : ‘उत्तर कोरिया के पास थर्मोन्यूक्लिअर बॉम्बर है| पश्‍चिमी देशों ने यदि उत्तर कोरिया पर हमले की कोशिश भी की, तो सिर्फ तीन थर्मोन्यूक्लिअर बमों का हमला करते हुए उत्तर कोरिया पूरी दुनिया को ख़त्म कर सकता है’, ऐसी धमकी उत्तर कोरिया के विदेशमंत्रालय के ‘विशेष प्रतिनिधि’ ‘अलेक्झांड्रो काओ दे बेनॉस’ ने दी| वहीं, कोरियन क्षेत्र की ओर यात्रा कर रहे अमरीका के विमानवाहक युद्धपोत को जलसमाधि देने की और अपने ऊपर हमला हुआ, तो परमाणुयुद्ध छेड़ने की धमकी उत्तर कोरिया के विदेशमंत्रालय ने दी है|

‘थर्मोन्यूक्लिअर’मूलतः स्पेन के रहनेवाले ‘अलेक्झांड्रो काओ दे बेनॉस’ उत्तर कोरिया की तानाशाही से प्रभावित हुए हैं| दुनियाभर में उत्तर कोरिया के बारे में  प्रचार करने के लिए बेनॉस ने एक गुट की स्थापना भी की है| इसके लिए उत्तर कोरिया ने बेनॉस को मानद नागरिकत्व प्रदान किया है। साथ ही, उन्हें उत्तर कोरिया के ‘कमिटी फॉर कल्चरल रिलेशन्स विथ फॉरेन कंट्रिस’ इस गुट के विशेष सदस्य के तौर पर भी नियुक्त किया गया है| पिछले कई दिनों से अमरीका और दोस्त राष्ट्रों से उत्तर कोरिया को दी जानेवालीं चेतावनियों पर ‘बेनॉस’ ने नाराज़गी जताई|

साथ ही, पश्‍चिमी देश उत्तर कोरिया की ताकत को कम ना समझें, ऐसा भी उन्होंने धमकाया है| उत्तर कोरिया ‘थर्मोन्यूक्लिअर बम’ का बड़ा विस्फोट कर सकता है, ऐसा बेनॉस ने धमकाया है| उत्तर कोरिया के विदेशमंत्रालय द्वारा पश्‍चिमी देशों के लिए विशेष प्रतिनिधि नियुक्त किए गए बेनॉस की इस धमकी की ओर गंभीरता से देखा जाता है|

पिछले दो दिनों से उत्तर कोरिया द्वारा अमरीका और चीन को धमकियाँ दी जा रहीं हैं| अमरीका का विमानवाहक युद्धपोत ‘यूएसएस कार्ल विन्सन’ को लेकर कड़ी आलोचना करते हुए, इस युद्धपोत को जलसमाधि देकर उत्तर कोरियन सेना अपनी ताकत का प्रदर्शन कर सकती है, ऐसी चेतावनी उत्तर कोरिया के विदेशमंत्रालय ने दी| ‘अमरीका यह साम्राज्यवादी देश है| अमरीका ने उत्तर कोरिया पर हमला करने की कोशिश की, तो सम्पूर्ण युद्ध की घोषणा करते हुए सीधे परमाणु हमले किए जायेंगे| इस युद्ध में उत्तर कोरिया ही जीतेगा’, ऐसा दावा भी कोरियन विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने किया|

साथ ही, चीन की सरकार यदि अमरीका के समर्थन में इस संघर्ष में शामिल होती है और यदि हम पर आर्थिक प्रतिबंध लगाये जाते हैं, तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे, ऐसी धमकी उत्तर कोरिया के विदेशमंत्रालय ने दी है| चीन ने उत्तर कोरिया के खिलाफ ‘बॉम्बर विमानों’ को तैयार रखने की, साथ ही आर्थिक प्रतिबंधो की तैयारी की होने की खबरें जारी हो रही हैं| इस पृष्ठभूमि पर, उत्तर कोरिया ने अपने ही सहकारी देश को धमकाया, ऐसा दिखाई दे रहा है|

अमरीका के रक्षामंत्री जेम्स मॅटिस ने उत्तर कोरिया की यह चेतावनी ठुकरा दी है| ‘उत्तर कोरिया के प्रक्षेपास्त्रों से अमरीका को खतरा नहीं है| साथही एशिया-पॅसिफिक महासागर में अपने हितसंबंधों की रक्षा के लिए अमरीका तैयार है’ ऐसी घोषणा भी रक्षामंत्री मॅटिस ने की थी|

इसी दौरान, उत्तर कोरिया ने छठे परमाणु परीक्षण की तैयारी शुरू की है, ऐसा दावा आंतर्राष्ट्रीय संगठन कर रहे हैं| अमरीका के रक्षामंत्रालय से जुड़े एक अभ्यास गुट ने, सॅटेलाईट फोटोज् जारी करते हुए, उत्तर कोरिया द्वारा परमाणु परीक्षण के लिए शुरू गतिविधियों की जानकारी जारी की है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.