अमरिका है जागतिक अस्थिरता का सबसे बडा स्रोत – चीन के विदेशमंत्री ने की आलोचना

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरटोकियो: अमरिका यह जागतिक स्तर पर बनी अस्थिरता का सबसे बडा स्रोत होने की आलोचना चीन के विदेशमंत्री वैंग यीने की है| साथ ही अमरिका के कुछ नेता दुनिया के कोनेकोने में चीन को बदनाम करते घुम रहे है, यह आरोप भी विदेशमंत्री यी ने किया| अमरिका और चीन व्यापारी समझौते से काफी नजदिक होने के संकेत प्राप्त हो रहे है और इसी बीच चीन के विदेशमंत्री ने जी२०जैसे अंतरराष्ट्रीय व्यासपीठ पर अमरिका के विरोध में की यह आलोचना ध्यान आकर्षित कर रही है|

पिछले कुछ दिनों में अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प और चीन के राष्ट्राध्यक्ष शी जिनपिंग इन दोनों प्रमुख नेताओं ने व्यापारी समझौते को लेकर सकारात्मक बयान किया था| ट्रम्प ने इस समझौते की पृष्ठभूमि पर हॉंगकॉंग में चीन कर रही कार्रवाई के विरोध में पारित किए गए कानुन के प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने से इन्कार किया है, यह संकेत दिए गए है| राष्ट्राध्यक्ष के कुछ नजदिकी अफसरों ने भी व्यापारी समझौते की तैयारी लगभग पूरी होने के संकेत दिए है|

इस पृष्ठभूमि पर चीन ने जी२०जैसे अंतरराष्ट्रीय व्यासपीठ का इस्तेमाल अमरिका के विरोध में करने से आश्‍चर्य से भरा समझा जा रहा है| ‘अमरिका पिछले कुछ वर्षों से लगातार एक तरफा निर्णय और व्यापार संबंधी रक्षात्मक नीति अपना रही है| अमरिका की इस नीति से अंतरराष्ट्रीय व्यापार व्यवस्था को जोरदार झटके लगे है| दुनिया में फिलहाल बनी अस्थिरता का सबसे बडा स्रोत अमरिका ही है, ऐसे आक्रामक शब्दों में चीन के विदेशमंत्री वैंद यी ने अमरिका पर आलोचना की है|

व्यापारयुद्ध के मुद्दे पर आलोचना करते समय चीन के विदेशमंत्री ने अमरिका ने हॉंगकॉंग समेत अन्य मुद्दों पर अपनाई भूमिका को भी लक्ष्य किया| अमरिका के कुछ नेता दुनिया के कोनेकोने में चीन को बदनाम करते घुम रहे है, यह आरोप विदेशमंत्री यी ने किया| यह बदनामी किसी भी सबुतों के बिना हो रही है, यह दावा भी चीन के विदेशमंत्री ने किया है| हॉंगकॉंग जैसे चीन के अंदरुनी मसले पर अमरिका अपना कानून तैयार करके हस्तक्षेप करने की कोशिश कर रही है, इस पर चीन के विदेशमंत्री ने कडी नाराजगी व्यक्त की|

चीन का विकास और प्रगति दुनिया के इतिहास का ट्रेंडहै और कोई भी शक्ति इसे रोक नही सकती, यह दावा भी विदेशमंत्री वैंग यी ने किया है| अमरिका अब हमारे साथ उल्टेपुल्ट दांव नही खेल सकती, यह कहकर दो देशों में समान स्तर पर सहयोग ही आगे बढने की राह साबित होगी, यह इशारा चीन के विदेशमंत्री ने दिया है|

विदेशमंत्री यी ने अमरिका पर की यह आलोचना अमरिकी विदेशमंत्री माईक पोम्पिओ ने पिछले कुछ दिनों में चीन पर आक्रामकता के साथ की आलोचना का जवाब होने की बात समझी जा रही है| पोम्पिओ ने चीन की कम्युनिस्ट हुकूमत को लक्ष्य करके नाटोजैसे गुट को भी अब चीन के विरोध में भूमिका लेनी होगी, यह निवेदन किया था| इससे पहले अमरिका में एक कार्यक्रम के दौरान हम चीन की शासक कम्युनिस्ट पार्टी की नीति के विरोध में जानकारी देने के लिए दुनिया के अलग अलग हिस्सों में जाएंगे, यह इशारा भी पोम्पिओ ने दिया था|

Leave a Reply

Your email address will not be published.