‘मलाबार’ में नौसेना के अभ्यास के बाद अमरीका और भारतीय सेना का युद्धाभ्यास

नई दिल्ली: जुलाई माह में अमरीका और जापान के साथ हुए ‘मलाबार’ इस संयुक्त नौसेना अभ्यास के बाद भारत ने अमरीका के साथ युद्धाभ्यास नाम का सेना का अभ्यास करने का निर्णय लिया है। यह युद्धाभ्यास सितम्बर माह में शुरू होने वाला है, जिसमें भारत के २०० सैनिक सहभागी होने वाले हैं। अमरीका के ‘लुईस मेकोर्ड जॉइंट बेस’ में यह अभ्यास होगा।

डोकलाम’ का विवाद भड़कने की स्थिति में, भारत-अमरीका और जापान की नौसेना का ‘मलाबार’ युद्धाभ्यास पूरा हुआ। इस युद्धाभ्यास पर चीन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। सीमा विवाद में पहली बार भारत चीन के खिलाफ आक्रामक भूमिका अपना रहा है, इसके पीछे अमरीका और जापान का समर्थन होने का आरोप चीनी विश्लेषक कर रहे हैं। साथ ही इस युद्धाभ्यास के समय पर भी चीनी विश्लेषकों ने सवाल उपस्थित किया है।

लेकिन मलाबार युद्धाभ्यास नियोजित था ऐसा कहकर, चीन की ओर से किए जा रहे इन आक्षेपों को भारत ने जवाब दिया था। साथ ही यह युद्धाभ्यास किसी भी देश के खिलाफ न होने का बयान भी भारत, अमरीका और जापान ने दिया था। फिर भी चीन यह युद्धाभ्यास मतलब इन तीनों देशों का चीन के खिलाफ षडयंत्र का भाग है, ऐसा कह रहा है। इसी लिए इस युद्धाभ्यास का संबंध डोकलाम विवाद से जोड़ने का प्रयास चीनी विश्लेषक कर रहे है।।

इस पृष्ठभूमि पर भारत और अमरीका ने आयोजित किए संयुक्त सेना के अभ्यास का इस्तेमाल करके, यह दोनों देश अपने खिलाफ षड्यंत्र रचने का आरोप चीन कर सकता है। भारत और चीन में विकसित हो रहे सेना के सहयोग की तरफ चीन शक की नजर से देख रहा है। विशेषतः अमरीका की ओर से भारत को की जा रही अत्याधुनिक हथियार और प्रगत तकनीक की आपूर्ति पर चीन ने नाराजगी जताई थी। भारतीय नौसेना की क्षमता बढाकर अमरीका भारत को चीन के खिलाफ तैयार करने के आरोप, चीनी मीडिया ने लगाए थे।

जापान और ऑस्ट्रेलिया जैसे देश भी भारत का चीन के खिलाफ इस्तेमाल करने के लिए कदम उठा रहे हैं, ऐसी टीका चीन ने की थी। ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री ज्यूली बिशप ने कुछ दिनों पहले भारत का दौरा किया था। इस भेंट में उन्होंने डोकलाम विवाद में भारत का समर्थन किया था। उनके इस विधान पर चीन ने जोरदार आक्षेप लिया था। ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्री इस विवाद में टांग न अड़ाए, ऐसा चीन ने इशारा दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.