अफ़गानिस्तान की जब्त निधि अमरीका ९/११ के पीड़ितों को प्रदान करेगी

वॉशिंग्टन – अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन ने अफ़गानिस्तान के जब्त किए सात अरब डॉलर्स का बँटवारा करने का निर्णय किया है। इनमें से ३.५ अरब डॉलर्स की राशि ९/११ के आतंकी हमलें में मारे गए अमरिकी नागरिकों के परिवार को दी जाएगी। अन्य शेष ३.५ अरब डॉलर्स अफ़गान जनता को मानवीय सहायता देने के लिए उपलब्ध किए जाएँगे। राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ने किए इस निर्णय की तालिबान ने आलोचना की है और अमरीका ने अफ़गानियों के पैसों की चोरी की है, यह आरोप भी लगाया हैं।

जब्त निधिपिछले वर्ष अगस्त महीने में तालिबान ने काबुल पर कब्ज़ा करने के बाद बायडेन प्रशासन ने अफ़गानिस्तान की निधि जब्त की थी। पिछले बीस वर्षों से अफ़गानिस्तान की ८० प्रतिशत अर्थव्यवस्था अंतरराष्ट्रीय निधी एवं सहायता पर निर्भर है। अफ़गानिस्तान की करीबन ९ अरब डॉलर्स की राशि भी अमरीका, जर्मनी, स्वित्ज़र्लैंड़, यूएई और कतार में जमा है। इनमें से सात अरब डॉलर्स अमरीका की फेडरल रिज़र्व्ह बैंक में जमा है।

अफ़गान जनता के लिए बायडेन प्रशासन यह निधी अफ़गानिस्तान की बैंक में जमा करें, यह माँग तालिबान ने रखी थी। अफ़गानिस्तान टूटने की कगार पर होने की चेतावनी संयुक्त राष्ट्रसंघ ने कुछ ही दिन पहलें दी थी। राष्ट्रसंघ के महासचिव एंटोनियो गुतेरस ने अफ़गानिस्तान के लिए पांच अरब डॉलर्स सहायता की माँग अंतरराष्ट्रीय समुदाय से की थी।

ऐसी स्थिति में अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष ज्यो बायडेन ने शुक्रवार को ‘एक्झिक्युटीव्ह ऑर्डर’ पर हस्ताक्षर करके फेडरल रिज़र्व्ह में जमा अफ़गानिस्तान की राशि का बँटवारा करने का ऐलान किया। २० साल पहले अमरीका पर हुए ९/११ के आतंकी हमलें में मारे गए नागरिकों के परिवार को हर्ज़ाना देने के लिए ३.५ अरब डॉलर्स प्रदान किए जाएँगे, यह व्हाईट हाऊस ने स्पष्ट किया। शेष ३.५ अरब डॉलर्स तालिबान के हाथों में देने के बजाय अफ़गान जनता तक मानवीय सहायता के माध्यम से पहुँचाए जाएँगे, यह बायडेन प्रशासन ने कहा है।

राष्ट्राध्यक्ष बायडेन ने इस निर्णय का ऐलान नहीं किया हैं, फिर भी इसपर कार्यान्वयन हो के लिए कुछ महीनों का समय लग सकता हैं, यह दावा किया जा रहा है। इससे पहले अमरीका ने ९/११ के पीड़ितों के लिए ७ अरब डॉलर्स की आपूर्ति की है। ऐसी स्थिति में इन पीड़ितों के लिए इस राशि का ऐलान करने के कारण, बायडेन के निर्णय का कुछ मात्रा में स्वागत किया जा रहा हैं।

राष्ट्राध्यक्ष पद के पहले साल ही बायडेन की लोकप्रियता मे बड़ी गिरावट होने की रिपोर्ट माध्यमों में जारी हो रही हैं। इस वजह से अपनी लोकप्रियता बढ़ाने के लिए बायडेन ने यह निर्णय किया है, यह आरोप लगाया जा रहा है। ९/११ का हमला अमरिकी जनता के लिए काफी संवेदनशील मुद्दा समझा जाता है। इस हमले के पीड़ितों के लिए आर्थिक सहायता करने का अमरीका में हमेशा ही स्वागत हुआ है। बायडेन के निर्णय के बाद भी यही हुआ, इस ओर अमरिकी माध्यम ध्यानआकर्षित कर रहे हैं।

लेकिन, अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष ने ऐलान किए इस निर्णय की तालिबान ने आलोचना की है। अमरीका ने अफ़गानिस्तान की निधि चुराकर हीन स्तर का काम किया है और इस देश के पास अब नैतिकता नाम की बात नहीं रही, ऐसी आलोचना तालिबान का प्रवक्ता मोहम्मद नईम ने की।

Leave a Reply

Your email address will not be published.