युक्रेन के युद्ध ने नया ’कोल्ड वॉर’ शुरु किया – तुर्की के राष्ट्राध्यक्ष के प्रवक्ता

अंकारा – ’युक्रेन में जारी युद्ध के कारण पूरे विश्व नें फिर से नए शीतयुद्ध के पर्व में प्रवेश किया है। इस युद्ध के प्रभाव आनेवाले कई दशक अनुभव करेंगे’, ऐसा इशारा तुर्की के राष्ट्राध्यक्ष के प्रवक्ता इब्राहिम कालिन ने दिया। पिछले सात हफ्तों से जारी संघर्ष रोककर रशिया एवं युक्रेन में चर्चा कराने के लिए तुर्की ने मध्यस्थता करने की कोशिश की थी, मगर इस चर्चा से कोई हल ना निकलने के बाद तुर्की से यह प्रतिक्रिया आई है।   

ukraine-cold-war-turkey-2तुर्की के राष्ट्राध्यक्ष एर्दोगन के माध्य प्रवक्ता इब्राहिम कालिन ने सोशल मीडिया पर प्रसिद्ध की हुए पोस्ट में युक्रेन का संकट अधिक तीव्र होगा, ऐसा इशारा दिया है। कुछ देश अल्पकालीन लाभ के लिए नए शक्तिकेंद्रों की तलाश में हैं यह टीका कालिन ने की। राष्ट्राध्यक्ष एर्चोगन के प्रवक्ता ने इसके बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी। मगर युक्रेन युद्ध के कारण पूरा विश्व नए शीतयुद्ध में खींचे जाने की चिंता कालिन ने व्यक्त की। तथा यह शीतयुद्ध जल्द खत्म नहीं होगा और इसके प्रभाव आनेवाले कई दशकों को सहना पडेगा, ऐसा इशारा कालिन ने दिया।

ukraine-cold-war-turkey-1अब तक तुर्की ने रशिया-युक्रेन युद्ध में किसी भी देश का पक्ष नहीं लिया है। तथा पश्चिमी देशों द्वारा रशिया पर लगाए गए प्रतिबंधों का तुर्की ने तीव्र विरोध किया है। तुर्की की विदेश नीति बहुत संतुलित होने का दावा तुर्की के विदेशमंत्री मेवलुत कावुसोग्लू ने किया। तथा रशिया पर प्रतिबंध लगानेवाले पश्चिमी देशों को खिंचाई की।

’आनेवाले समय में जब रशिया युक्रेन से अपनी सेना हटाएगी क्या तब पश्चिमी देश रशिया पर लादे गए प्रतिबंध हटाएंगे?’ ऐसा सवाल विदेशमंत्री कावुसोग्लू ने पूछा। रशिया द्वारा सेना हटाए जाने पर भी अमेरिका और युरोपिय देश रशिया पर से प्रतिबंध नहीं हटाएंगे, यह दावा अंतरराष्ट्रीय माध्यमों ने किया था।

तो, कुछ दिनों पूर्व रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमिर पुतिन ने भी शीतयुद्ध से गंभीर स्थिति निर्माण हुई है, ऐसा कहा था। तथा इसके लिए पश्चिमी देश जिम्मेदार हैं, यह आरोप राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने लगाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.