भूमध्य सागर में इंधन पर हक जता रहे समुद्री डाकूओं को तुर्की सबक सिखायेगा – तुर्की के राष्ट्राध्यक्ष से चेतावनी

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

अंकारा – भूमध्य सागर के पूर्व में या एजिअन सागर में तुर्की को नजरअंदाज करके किसी ने आगे कदम बढाने क कोशिश की तो, उन्हे वह बहुत बडी गलती है, इसका जल्द ही महसूस होगा| तुर्की और उत्तर सायप्रस को नजरअंदाज करके पूर्वीय भूमध्य सागर के इंधन क्षेत्र हथियाने की कोशिश को सहना नही जायेगा| तुर्की ने सिरिया के आतंकियों को जैसे सबक सिखाया था उसी तरह भूमध्य सागर के इंधन क्षेत्र में चोरी कर रहे समुद्री डाकूओं को भी सबक देंगे, ऐसी कडी चेतावनी तुर्की के राष्ट्राध्यक्ष रेसेप एर्दोगन ने दी है|

इस वर्ष तुर्की में हुए चुनाव में राष्ट्राध्यक्ष एर्दोगन लगातार दुसरी बार विजयी हुए है| अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रभाव बढाने के लिये उन्होंने कोशिश शुरू की है| पिछले कुछ महिनों में एर्दोगन ने कई बार लगातार तुर्की ऑटोमन सल्तनत की भांती विस्तार करने की इच्छा जताई है| इसके लिये खाडी, आफ्रिका और युरोपिय देशों में तुर्की का प्रभाव बढाने के लिये तुर्की वंश और इस्लामी लोगों आधार लिया जा रहा है|

भूमध्य सागर, चोरी, समुद्री डाकू,  इंधन क्षेत्र, समझौता, तुर्की, ग्रीस

एशिया से युरोप तक विस्तार हुए ऑटोमन सल्तनत फिर से स्थापित करने का सपना देख रहे एर्दोगन सेना की बल पर तुर्की के पडोसी देशों के गतिविधियों में हस्तक्षेप कर रहे है| इसके लिये इंधन, शरणार्थियों के झुंड और इस्लाम इन अंगों का इस्तेमाल हो रहा है, ऐसा लगातार सामने आ रहा है| एर्दोन इन्होंने इंधन के विषय में दी हुई नई चेतावनी ग्रीस और अन्य युरोपिय देशों को धमकाने की योजना का हिस्सा है, ऐसा माना जा रहा है|

भूमध्य सागरी क्षेत्र के सायप्रस देश के नजदिकी इलाके में इंधन का बडा क्षेत्र पाया गया है| इस परिस्थिती में अमरिका और युरोपिय देश लाभ उठाने की उत्सुकता दिखा रहे है| सायप्रस सरकार ने अमरिका, कतार और इटली की कंपनी के साथ समझौता भी किया है| दुसरी ओर ग्रीस ने इस्राइल के साथ ‘इस्ट मेड पाईपलाईन’ के लिये कोशिश शुरू की है| लेकिन सायप्रस का कुछ हिस्सा तुर्की ने काबिज किया है और इस समस्या का हल निकाल ने के सभी कोशिशे असफल हुई है|

अपने कब्जे के सायप्रस का क्षेत्र हमारा सार्वभौम इलाका है, ऐसा कहकर इस क्षेत्र के नजदिकी इंधन भांडार पर अपना अधिकार है, ऐसा दावा तुर्की कर रहा है| इस विषय पर ग्रीस और तुर्की की नौसेना के बीच लगातार संघर्ष हो रहा है| दोनों देश एक दुसरे को फौजी कारवाई करके पराजित करने की चेतावनी दे रहे है|

एर्दोगन इन्होंने सोमवार के दिन तुर्की की नई युद्धपोत का उद्घाटन किया| इस दौरान युरोपिय देश और विदेशी कंपनीयों के विरोध में सेना की कारवाई करने की चेतावनी उन्होंने दी है| इस चेतावनी को ग्रीस ने सटिक जवाब दिया है| हमे किसी को उकसाना नही हैै, लेकिन हम पिछे भी नही हटेंगे जोर से कहा है| लेकिन, तुर्कीने ही सायप्रस पर हमला किया था और इतिहास में ग्रीक लोक कभीभी समद्री डाकू नही रहे है, यह दाखिला देकर उलटा तुर्की ही उकसाने के लिये वक्तव्य कर रहा है, ऐसा उलटा जवाब ग्रीस ने दिया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.