इराण के सरहदी क्षेत्र के पास तालिबान के हमले में २० अफगाण सैनिक ढेर

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

काबुल – अमरिका, रशिया, चीन ऐसे देश अफगाण सरकार और तालिबान में शांतीचर्चा शुरू करने की कोशिश कर रहे है, तभी तालिबानने आतंकी हमलों की मात्रा बढाई है| मंगलवार दे दिन तालिबानने इराण सरहद के पास फराह प्रांत में अफगाण सेना की पोस्ट पर हमला किया| इस हमले में २० अफगाण सैनिक ढेर हुए| तालिबानने पिछले साल भर में हमले बढाये है| मात्र १० महिने के अंतराल में तालिबान ने किये हमलों में ५ हजार से अधिक अफगाण सैनिक ढेर हुए है|

मंगलवार के तडके तालिबान के एक गुट ने फराह प्रांत की अफगाण पोस्ट पर हमला किया इस हमले के दौरान पोस्ट पर लगभग ५० सैनिक मौजुद थे| घंटो चली मुठभेड के बाद इस पोस्ट के केवल ३ सैनिक नजदिकी तल पर सुरक्षित पहुंचने में सफल हुए| बाकी सैनिकों मे से २० सैनिक इस मुठभेड में ढेर हुए और अन्य सैनिक गंभीर तौर पर जख्मी हुए है| इन में से कुछ सैनिकों को तालिबान ने बंदी बनाया है, ऐसी जानकारी स्थानिय सूत्रों ने दी है|

अफगाण सैनिक, आतंकी हमले, अफगाण पोस्ट, तालिबान, मुठभेड, काबुल, चीन

तालिबान ने दी हुई जानकारी में, ३० सैनिक ढेर होने का दावा किया गया है| इस के साथ ही सेना के इस पोस्ट और शस्त्र पर भी कब्जा किया गया है, ऐसा तालिबानने कहा है| फराह में तैनात कुछ अधिकारियोंनी इस हमले के पिछे ईरान का हाथ होने की आशंका जताई है| सरहद पर तालिबानीयों को वित्त और शस्त्र की सहायता करके ईरान यह हमले कराके अपना प्रभाव बना रहा है, ऐसा आरोप भी यह अधिकारी कर रहे है|

फराह में हुए हमले के पहले गझनी में भी बडा हमला हुआ था| इस हमले में १३ सैनिक ढेर हुए थे| इस हमले के साथ ही तालिबान ने शहर के बाहर अहम पोस्ट पर कब्जा किया है, ऐसा दावा हो रहा है| नजदिकी समय में तालिबान ने कई प्रांतो में अफगाण सेना के अहम पोस्ट हमला करके कब्जे में लिये है| इस के द्वारा अब बडे हिस्से पर नियंत्रण बनाने के लिये तालिबान की कोशिश हो रही है|

अमरिका, रशिया और चीन जैसे देश तालिबान के साथ शांतती चर्चा करने के लिये पहल कर रहे है| उसी वक्त हमले तेज करके अफगानिस्तान पर अपना नियंत्रण है, यह जताने की कोशिश तालिबान कर रहा है, ऐसा दावा विश्‍लेषक कर रहे है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.